फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor girl pregnant after rape.

पेट दर्द पर गए डॉक्टर के पास तो नाबालिग निकली गर्भवती!

Mon, 06 Oct 2014 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गैरसैंण
ब्यूरो/अमर उजाला, गैरसैंण Updated Mon, 06 Oct 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
minor girl pregnant after rape.

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग की गैरसैंण तहसील क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला लगभग छह माह पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को पीड़िता के माता-पिता मामले की रिपोर्ट लिखवाने के लिए राजस्व पुलिस के पास तहसील पहुंचे, लेकिन हड़ताल के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई। परिजनों ने एसडीएम से मुलाकात कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने एसडीएम को बताया कि आपदा के बाद से हम छानियों में रह रहे हैं। करीब छह माह पूर्व नाबालिग के साथ गांव के ही एक युवक ने दो बार दुष्कर्म किया। उसने किसी को न बताने की धमकी भी दी। बीते एक अक्तूबर को नाबालिग ने पेट में दर्द की शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर को दिखाने गए तो पता चला गर्भ

minor girl pregnant after rape.

परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया गया, तो जांच में पता चला कि नाबालिग गर्भवती है। किशोरी के गर्भवती होने की सूचना मिलते ही परिजन सन्न रह गए।

परिजनों ने पूछताछ की तो नाबालिग ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने छह माह पहले उसके सात दुष्कर्म किया था। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

उपजिलाधिकारी केएस नेगी ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है, लेकिन पटवारियों के पुलिस कार्यों के बहिष्कार और नायब तहसीलदार के अवकाश पर होने से परिजनों को पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करने को कहा गया है।

दूसरी तरफ पुलिस चौकी इंचार्ज कुंदन राम ने बताया कि सोमवार देर शाम तक उनके पास इस तरह की कोई रिपोर्ट दर्ज करने नहीं पहुंचा है। एक पखवाड़े के भीतर यह दूसरा मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed