मामा का कारनामा: नाबालिग भांजियों की लूटी आबरू, छोटी गर्भवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौतेले मामा ने मामा-भांजी के रिश्ते को तार-तार करते हुए दो नाबालिग बहनों को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बुधवार को छोटी बहन के गर्भवती होने का पता चला तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।
दोनों बहनों ने जब मुंह खोला तो आरोपी का चेहरा बेनकाब हो गया। पुलिस ने पीड़ित बहनों की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रिश्तों को कलंकित करने वाली यह वारदात शहर के एक इलाके की है, जहां आरोपी युवक अपनी सौतेली बहन के परिवार के साथ रह रहा था।
पेट दर्द पर डॉक्टर के पास ले गई मां तो उड़े होश
आरोप है कि उसने बहन की 15 और 13 साल की बेटियों को डरा-धमकाकर उनका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। डर की वजह से दोनों बहनें चुपचाप सब कुछ सहती रहीं।
इसके चलते परिवार को भी सौतेले मामा पर शक नहीं हुआ। बुधवार को छोटी बहन के पेट में दर्द की शिकायत होने पर मां उसे डॉक्टर के पास ले गई तो उसके चार महीने के गर्भवती होने का पता चला।
इसके बाद मां बेटी पर बरस पड़ी। इस पर पीड़िता ने अपने और बहन के साथ हो रहे शारीरिक शोषण की बात सिलसिलेवार बता दी।
बड़ी बहन ने भी बताई मामा की करतूत
बड़ी बहन ने भी मामा की शर्मनाक करतूत की पूरी कहानी सुना दी। दोनों बहनों ने बताया कि मामा ने मुंह खोलने पर मां को जान से मारने की धमकी दी थी।
इसके बाद पीड़िता की मां फौरन राजपुर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। एसओ राजपुर प्रदीप रावत ने बताया कि आरोपी नशे की प्रवृत्ति का है, जो उनके साथ रह रहा था। आरोपी करीब एक साल से दोनों बहनों का शोषण कर रहा था।