{"_id":"57a9f5bf4f1c1b0f11ee49a0","slug":"marriage-after-rape-police-arrested-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म के बाद जबरन की थी शादी, दबोचा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद जबरन की थी शादी, दबोचा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून0
Updated Tue, 09 Aug 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की से शारीरिक संबंध बनाने और फिर जबरन शादी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में मंगलवार को पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
दो अगस्त को एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग लड़की से पांच माह तक शारीरिक संबंध बनाने और जबरन शादी कराने की शिकायत सहसपुर पुलिस में दर्ज कराई थी।
शिकायत के अनुसार, उसकी बेटी से पांच माह तक संबंध बनाने पर गर्भवती हो जाने के बाद जब पीड़िता ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराना चाहा तो आरोपी पक्ष के लोगों ने दबाव बनाकर उसका जबरन विवाह आरोपी से करा दिया।
विज्ञापन
शादी के कुछ दिनों पर मारपीट कर घर से निकाला
विवाह के कुछ दिन बाद पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी मोहसीन खान, निवासी जाटोवाला थाना सहसपुर को घर से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। बाद में न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो के साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में शामिल अन्य लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।