फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   mandi secretary arrested with bribe.

20 हजार रिश्वत लेते मंडी सचिव रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

Tue, 12 Apr 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 12 Apr 2016 07:02 PM IST
सार

  • एसडीएम के आदेश का पालन करवाने के नाम पर आढ़ती से मांगी थी रिश्वत।
  • विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार।

विज्ञापन
mandi secretary arrested with bribe.
ऋषिपाल सिंह - फोटो : AmarUjala

विस्तार

आढ़ती से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मंडी समिति के सचिव ऋषिपाल सिंह को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ दबोचा है। मंडी में एक दुकान को लेकर परिवार के दो पक्षों में चल रहे विवाद के संबंध में एसडीएम रुड़की के आदेश का पालन करवाने के नाम पर आढ़ती से रिश्वत मांगी गई थी। विजिलेंस टीम देर रात तक आरोपी सचिव से पूछताछ कर रही थी।

विज्ञापन


शहर के साकेत मोहल्ला निवासी आढ़ती संजीव ग्रोवर का अपने परिवार में ही एक पक्ष से मंडी में दुकान नंबर बी-12 को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में एसडीएम रुड़की की ओर से एक पक्ष के हक में फैसला दे दिया गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि इस आदेश का पालन करवाने की एवज में मंडी समिति सचिव ऋषिपाल सिंह ने संजीव ग्रोवर से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। मोलभाव होने पर सचिव 20 हजार रुपये लेने को राजी हो गया। उसके बाद आढ़ती संजीव ग्रोवर ने इसकी शिकायत विजिलेंस अधिकारियों से कर दी। विजिलेंस टीम ने आरोपी को दबोचने के लिए योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये पकड़ते ही विजिलेंस ने दबोच लिया

mandi secretary arrested with bribe.
ऋषिपाल सिंह - फोटो : AmarUjala

योजना के तहत सोमवार शाम शिकायतकर्ता संजीव ग्रोवर 20 हजार रुपये लेकर मंडी समिति सचिव के दफ्तर पहुंचे। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पाउडर लगे नोट मंडी समिति सचिव को थमाए। वैसे ही विजिलेंस टीम ने आरोपी को दबोच लिया।

देर रात तक मंडी समिति कार्यालय के बंद कमरे में आरोपी मंडी सचिव से विजिलेंस टीम पूछताछ करती रही। टीम में शामिल विजिलेंस के इंस्पेक्टर जयमल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी मंडी समिति सचिव ऋषिपाल सिंह जीएमएस रोड, निरंजनपुर, देहरादून का रहने वाला है।

चेयरमैन का मोबाइल भी बंद
मंडी समिति में विजिलेंस की दबिश पड़ते ही इसकी भनक मीडिया कर्मियों को लग गई। टीम ने दफ्तर का दरवाजा बंद कर शिकायतकर्ता की मौजूदगी में आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी। मामले की जानकारी के लिए मंडी समिति चेयरमैन प्रमोद जौहर के फोन घनघनाने लगे। इसके बाद रात करीब सवा आठ बजे चेयरमैन प्रमोद जौहर का मोबाइल ऑफ हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed