शर्मनाक: संबंध बनाने से मना किया तो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में एक युवक द्वारा युवती की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का शर्मनाक मामला सामने आया है। प्रेम प्रंसग के चलते एक युवक ने अपने साथी की मदद से युवती की अश्लील वीडियो बना ली।
इसके बाद युवती को ब्लैकमेल करने लगा लेकिन कामयाब नहीं होने पर युवक ने ये शर्मनाक हरकत कर डाली। युवती के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
लक्सर कस्बे से सटे एक गांव निवासी युवक, युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस वजह से युवक ने अपने एक अन्य साथी की मदद से अश्लील वीडियो बना ली।
वायरल हो गई वीडियो
वीडियो बन जाने के बाद युवक ने युवती को शरीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लेकिन युवती ने जब विरोध किया तो युवक ने अश्लील वीडियो नेट पर डाल दी। सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही धीरे-धीरे वीडियो पूरे क्षेत्र में वायरल हो गई।
इसके बाद मामले की जानकारी युवती के परिजनों को मिली। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उपनिरीक्षक तस्लीम आरिफ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।