{"_id":"5b011beb4f1c1b5b798b5457","slug":"man-tongue-cut-for-loving-married-women","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा महिला से प्यार करना पड़ा महंगा, कैंची से काट दी प्रेमी की जीभ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादीशुदा महिला से प्यार करना पड़ा महंगा, कैंची से काट दी प्रेमी की जीभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Mon, 21 May 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
tongue cut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति को शादीशुदा महिला से प्यार करना महंगा पड़ गया। दो लोगों ने उक्त व्यक्ति के साथ जमकर शराब पी।
विज्ञापन
इसके बाद कैंची से उसकी जीभ काट दी। घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार यूपी के नौगांव जिला अमरोहा निवासी तेजपाल यहां महुआखेड़ा गंज में काम करता था।
जीजा को पता चली तो उसने तेजपाल से दोस्ती गांठ ली
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उसका बीते पांच वर्षों से बिजनौर निवासी एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जब यह बात महिला के जीजा को पता चली तो उसने तेजपाल से दोस्ती गांठ ली।
इसके बाद महिला के जीजा ने तेजपाल को दो लोगों से मिलवाया। शनिवार उक्त दो लोगों ने तेजपाल के साथ शराब पी।
इसके बाद किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर उक्त दोनों लोगों ने तेजपाल की कैंची से जीभ काट दी और फरार हो गए। सूचना मिलने पर लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर पैगा चौकी इंचार्ज ने घायल के बयान दर्ज किए।