फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   man murdered in his own house.

दिनदहाड़े युवक की हत्या कर कमरे के बाहर लटका दिया ताला

Wed, 15 Jun 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार) Updated Wed, 15 Jun 2016 10:44 PM IST
सार

  • - बहादराबाद की लक्ष्मी विहार कॉलोनी की घटना
  • - मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला है परिवार

विज्ञापन
man murdered in his own house.
मृतक के पिता से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमरउजाला

विस्तार

हरिद्वार के बहादराबाद स्थित लक्ष्मी विहार कॉलोनी में एक युवक की दिनदहाड़े घर में हत्या कर दरवाजे पर ताला लटका दिया गया। शक होने पर लटका ताला तोड़ा गया तो युवक का शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया गमछे से गला घोंटकर हत्या की बात सामने आ रही है। मृतक का परिवार मूल रूप से अलीगढ़ यूपी का रहने वाला है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कन्हैया पुत्र कल्याण सिंह निवासी गांव विसारा, जिला अलीगढ़ यूपी सिडकुल की हीरो ऑटोमोबाइल कंपनी में ऑपरेटर था। परिवार बहादराबाद की लक्ष्मी विहार कॉलोनी में ऊषा शर्मा के मकान में किराये पर रहता था।
विज्ञापन


कन्हैया की पत्नी सुनीता अपने दो बच्चों को लेकर तीन जून को मायके मथुरा चली गई थी। मंगलवार रात में नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर कन्हैया बुधवार की सुबह घर पहुंचा। कन्हैया के पिता कल्याण सिंह के मुताबिक वह सुबह करीब साढ़े दस बजे एक कॉलोनी में चल रहे अपने घर के निर्माण की देखरेख के लिए गए थे। बारिश के चलते मजदूर न आने पर उन्होंने कन्हैया को करीब ग्यारह बजे फोन किया। इसके बाद वह सवा ग्यारह बजे घर पहुंचे तो कमरे पर ताला लटका हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने की काल तो कमरे के अंदर बजी घंटी

man murdered in his own house.
कॉल - फोटो : demo pic

कन्हैया के मोबाइल पर कॉल करने पर अंदर कमरे से घंटी की आवाज आई। इस पर कल्याण सिंह को लगा कि कन्हैया बाजार गया होगा और अपना मोबाइल कमरे में भूल गया। मगर कई घंटे बाद भी जब कन्हैया घर नहीं लौटा तो उन्होंने सवा दो बजे ताला तोड़ा। कमरे का दरवाजा खुलने पर चारपाई पर 34 वर्षीय कन्हैया का शव पड़ा था।

कन्हैया के गले में गमछा लिपटा था। माना जा रहा है कि गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। सूचना पर बहादराबाद एसओ अमर चंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ सदर जेपी जुयाल ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी जुटाई।

कन्हैया के पिता कल्याण सिंह ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। ऐसे में हत्या का क्या कारण हो सकता है, पुलिस इसकी पड़ताल में जुट गई है।

25 मिनट के भीतर हुई हत्या

man murdered in his own house.
हत्या - फोटो : प्रतीकात्मक

कल्याण की मानें तो उनकी सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर बेटे कन्हैया से बात हुई। मजदूर न आने की बात सुनकर कन्हैया ने उन्हें घर वापस बुलाया। इसके बाद ठीक 11:15 बजे वह घर लौट आए। तब उन्हें कमरे पर ताला लटका मिला। ऐसे में हत्या इसी 25 मिनट में की गई है।

इधर हत्या का खुलासा, उधर दूसरी हत्या
पुलिस ने बुधवार को डॉ. अनिल तोमर की हत्या का खुलासा किया। 15 दिन की मशक्कत के बाद पुलिस व एसओजी ने हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता प्राप्त की। मगर बुधवार को ही एक और हत्या थानाक्षेत्र में हो गई। पुलिस हत्या के तार घटनास्थल के आसपास मानकर चल रही है। इसके लिए आसपास के लोगों से घटना और परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed