{"_id":"a9511fdb4869c1f857f6b9b1c96cf919","slug":"man-crushed-by-truck-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से आ रहे युवक को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से आ रहे युवक को ट्रक ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार रोड पर बृहस्पतिवार देर रात शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक की बेकाबू ट्रक ने जान ले ली। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रबनी निवासी दीपक पुंडीर (28) की आईएसबीटी पर साइबर कैफे चलाता था। बृहस्पतिवार रात पुंडीर परिवार केसाथ हरिद्वार बाईपास पर एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया था।
विज्ञापन
देर रात बड़ा भाई मानवेंद्र परिवार के साथ कार में था, जबकि दीपक पुंडीर पीछे से मोटर साइकिल पर आ रहा था। इसी बीच पीछे से किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मारी तो उसका संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
तभी सामने से आ रहे ट्रक ने दीपक को कुचल दिया। घायल को 108 की मदद से दून अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दीपक भाइयों में सबसे छोटा था।
आठ दिन पहले उसके बड़े भाई की शादी हुई थी। पुलिस का कहना है कि चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया।