प्रेमिका दे रही थी शादी का दबाव, लगा लिया मौत को गले
पत्नी को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी युवती।
युवती अपने परिजनों के साथ घर छोड़कर चली गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी देहरादून के राजपुर रोड पर एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि प्रेमिका लगातार उसे पहली पत्नी छोड़कर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। इसी मानसिक दबाव में उसने यह कदम उठाया है।
धारा पुलिस चौकी क्षेत्र के राजपुर रोड निवासी शिवम (23) ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। गंभीर हालत में उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान शिवम ने रात को दम तोड़ दिया।
शनिवार को शिवम के परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाली युवती शिवम पर लगातार पत्नी को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। इस बात को लेकर शिवम बेहद तनाव में था।
परिजनों के साथ घर छोड़कर गई युवती
पिछले कई दिन से युवती से मिल रही धमकियों की वजह से शिवम ने मौत को गले लगा लिया। युवती फिलहाल अपने परिजनों के साथ घर छोड़कर चली गई है। पुलिस का कहना है कि आरोप की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संदिग्ध परिस्थितियों में जला युवक
शहर के मद्रासी कालोनी निवासी करण (19) संदिग्ध परिस्थितियों में जल गया। गंभीर हालत में उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि खाना बनाते समय स्टोव फटने से यह हादसा हुआ है।