फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man beaten by girl family

फरार हुआ प्रेमी युगल, और पिट गए ये

Sun, 09 Feb 2014 10:09 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 09 Feb 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
man beaten by girl family
हरिद्वार के ज्वालापुर से फरार प्रेमी युगल की मदद करने के संदेह में युवती पक्ष ने एक युवक को पीट दिया। रात को युवक जब घर नहीं लौटा तो रविवार सुबह परिजनों और रिश्तेदारों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा कर दिया। पीड़ित युवक ने युवती पक्ष के दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


प्रेमी युगल की मदद का लगाया आरोप

चार दिन पहले ज्वालापुर से एक प्रेमी युगल फरार हो गया था। अगले दिन युगल खुद वापस लौट आया था। शनिवार रात को प्रेमी युगल फिर से फरार हो गया।

युवती पक्ष ने युगल की मदद करने का आरोप लगाते हुए मोहल्ला निवासी राजन को अपने घर बुलाया। रात को राजन घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों और रिश्तेदारों ने रविवार सुबह कोतवाली पहुंचकर युवती पक्ष पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


चोटिल अवस्था में युवक आया वापस
पुलिस ने भी मामले की छानबीन शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद राजन स्वयं चोटिल अवस्था में घर लौट आया। परिजन राजन को लेकर कोतवाली पहुंचे।

पढ़ें, बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां राजन ने बताया कि युवती पक्ष के सुभाष व रजनीश ने उसे एक खाली प्लाट में ले जाकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा और फरार हो गए।

युवक का हुआ मेडिकल
जैसे-तैसे वह भगतसिंह चौक के समीप झुग्गी में रहने वाले दोस्त के पास पहुंचा। दोस्त ही उसे उपचार के लिए ले गया। युवक ने कहा कि उसने युगल के फरार होने में मदद नहीं की।

पढ़ें, हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

कोतवाली प्रभारी पंकज गैरोला ने बताया कि युवक को सिर में गुम चोटें आई हैं। उसका मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed