फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man attempt to killed his wife due to doubt of affair

शक्की पति ने पत्नी और साली के साथ किया खौफनाक काम, सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Mon, 05 Jun 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर Updated Mon, 05 Jun 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
man attempt to killed his wife due to doubt of affair

एक शक्की पत‌ि का अपनी पत्नी पर अवैध संबन्‍धों का शक इतना बढ़ गया क‌ि वह जल्लाद बन गया। उसने न स‌िर्फ अपनी पत्नी साली के साथ भी ऐसा खौफनाक काम क‌िया क‌ि सुनकर रूह कांप जाए। 

विज्ञापन


लक्सर क्षेत्र के महाराजपुर कलां गांव में एक युवक अपनी पत्नि और साली के लिए जल्लाद बन गया। युवक ने अपनी पत्नि व साली पर गंडासे से वार उन्हें गंभीर घायल कर दिया। देहरादून में इलाज के दौरान जहां आरोपी की दस वर्षीय साली ने दम तोड़ दिया, वहीं पत्नि की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


लक्सर क्षेत्र के महाराजपुर कलां गांव निवासी अर्जुन की शादी एक साल पहले राखी पुत्री सकटू निवासी बेलड़ा रुड़की के साथ हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन को अपनी पत्नि पर शक था कि उसके गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध है। जिसको लेकर रात करीब एक बजे अर्जुन व राखी में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गंडासे से राखी के मुंह वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राखी की बुआ की दस वर्षीय बेटी मंजुलिका (जो महाराजपुर कलां गांव आई हुई थी) की भी आंख खुल गई। इस पर मंजुलिका ने अपनी बहन को बचाने का प्रयास किया। तो आरोपी ने मंजुलिका के ऊपर भी गंडासे से वार कर दिए। गंडासे से वार किए जाने से दोनों बहने लहूलुहान होकर जमीन गिर गई। दोनों को मरा समझकर आरोपी वहां भाग निकला।

लेकिन उस समय दोनों की सासें चल रही थी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को 108 की मदद से हरिद्वार पहुंचाया। लेकिन हरिद्वार के चिकित्सकों ने दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए देहरादून रेफर कर दिया। जहां उनहें  दून हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर मंजुलिका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं राखी की हालत गंभीर बनी हुई है। लक्सर कोतवाल नवीन चंद सेमवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका मंजुलिका के पिता सुनील ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज डकराया है।

मां के साथ अजन्मे बच्चे का जीवन भी खतरे में

man attempt to killed his wife due to doubt of affair

पति, पत्नि के बीच अवैध संबंधों को लेकर हुई घटना में जहां दस वर्षीय मंजुलिका को अपनी जान गवानी पड़ी है। वहीं पूरे मामले में एक ऐसे मासूम का जीवन भी दाव पर लग गया है, जिसने अभी तक इस संसार में आंख तक नहीं खोली है।  राखी सात माह की गर्भवती थी। 

शायद ही कोई पति, पत्नि रहे होगे जिनके बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद न होते हो। लेकिन राखी व अर्जुन के बीच हुए विवाद में अर्जुन ने जो कदम उठाया है। वह मानवता को तार-तार कर देने वाला है। पुलिस के अनुसार अर्जुन ने मानवता की सभी हदे पार कर दी। घटना में जहां अर्जुन व राखी का घर पुरी तरह उजड़ गया है। वहीं एक मासूम मंजुलिका को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

इसके अलावा एक अन्य मासूम भी अपनी मां राखी के साथ जिंदगी की जंग लड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राखी सात माह की गर्भवती है। जिसके पेट में अर्जुन का बच्चा पल रहा था। लेकिन अर्जुन द्वारा की गई बरबरता में उसे अपने बच्चें की भी याद नहीं आई।

लक्सर सीएचसी के चिकित्सक डा.जार्ज बताते है कि घटना में मां के साथ बच्चे की भी जिंदगी दाव पर लगी हुई है। उन्होंने बताया कि ज्यादा जानकारी तो मरीज को देखकर ही बताई जा सकती है। लेकिन माता के साथ की गई मारपीट में कई बार बच्चे को चोट आ जाती है। जो बच्चे के लिए नुक्सानदायक हो सकती है।  

आरोपी ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

man attempt to killed his wife due to doubt of affair

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन ने दोनों को मरा समझकर घर में ही नहाया और कपड़े बदलकर लक्सर की ओर पैदल निकल गया। इस दौरान लक्सर के बालावाली तिराहे पर करीब दो बजे गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने अर्जुन को रोक लिया।

पुलिसकर्मियों को शक था कि आरोपी चोरी की घटना आदि को अंजाम देकर आया है। लेकिन सख्ती से पूछताछ में अर्जुन ने पूरा मामला उगल दिया। जिसके बाद अर्जुन को कोतवाली लाया गया। वहीं कोतवाली पुलिस महाराजपुर गांव के लिए निकली।

कोतवाली पुलिस ने गांव में पहुंचकर आरोपी द्वारा हत्या में प्रयुक्त किए गए गडासे व आरोपी कजे खून में लतपत कपड़े बरामद किए है। रायसी चौकी प्रभारी ओमकांत भूषण ने बताया कि गडासे व कपड़ों को सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed