फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man arrested in cheating of army recruitment

फर्जी कैप्टन बनकर सेना भर्ती के नाम पर ठगे लाखों

Mon, 28 Apr 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला, लैंसडौन
अमर उजाला, लैंसडौन Updated Mon, 28 Apr 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
man arrested in cheating of army recruitment

सेना में भर्ती कराने के नाम पर करीब 60 युवकों से लाखों रुपये लेने वाला फर्जी कैप्टन सेना के दो जवानों की सूझबूझ से दबोच लिया गया।

विज्ञापन


चार से आठ मार्च तक गौचर में गढ़वाल राइफल्स की भर्ती रैली में शारीरिक नापतौल में सफल उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा रविवार को लैंसडौन में होनी थी।

इसी दौरान रिकार्ड कार्यालय में तैनात लांस नायक लक्ष्मण सिंह और राइफल मैन सुदर्शन सिंह को सूचना मिली कि किसी व्यक्ति ने भर्ती कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से पैसे लिए हैं।

सच्चाई जानने के लिए छानबीन की गई तो पता चला कि एक व्यक्ति होटल में कैप्टन भगवान सिंह के नाम से ठहरा है। उसने ही पैसे लिए थे।

पचार हजार से डेढ़ लाख रूपए ल‌िए

man arrested in cheating of army recruitment

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सेना के जवानों ने होटल में पहुंचकर आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने अपना नाम हरि किशन बिष्ट निवासी थराली ग्राम कोठी जिला चमोली बताया है।

कहा कि उसने साठ युवकों को विश्वास दिलाया कि भर्ती कराने की जिम्मेदारी उसकी है।

भर्ती के नाम पर पचास हजार से डेढ़ लाख रुपये लिए थे। कुछ युवकों ने पूरे पैसे नहीं दिए, उनसे पैसे लेने वह लैंसडौन आया था। आरोपी के पास 25 युवकों के दस्तावेजों की फोटो कापियां मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी किए थे तैयार

man arrested in cheating of army recruitment

आरोपी के पास से पुलिस ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी बरामद किए। वह इन्हें अभ्यर्थियों को थमाकर पैसे लेने वाला था। उसके पास उम्मीदवारों के नाम से फर्जी चिकित्सा प्रमाणपत्र भी थे, जिनमें लैंसडौन के सीएमओ अनिल चौहान का नाम दर्ज था।

जबकि लैंसडौन में न तो सीएमओ का पद है और न ही अनिल चौहान नाम से कोई डाक्टर है। उसने फर्जी एडमिट कार्ड भी तैयार कर किए थे।

बाहर घूमते रहे युवक, अब पछता रहे
आरोपी के आश्वासन पर पैसा देने वाले अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं बैठे। ऐसे में अभ्यर्थी परीक्षा में बैठने के बजाय इधर-उधर घूमते रहे। अब ठगी का शिकार होने के बाद युवक पछता रहे हैं कि टेस्ट में बैठे होते तो शायद भर्ती हो जाते।

विज्ञापन

आईटीबीपी भर्ती घोटाले में रहा था सस्पेंड

man arrested in cheating of army recruitment

कोतवाल राम सिंह मेहरा के अनुसार आरोपी 2009 में आईटीबीपी भर्ती घोटाले में सस्पेंड रहा। बाद में वह बहाल हो गया था।

उसने खुद को वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में 15वीं बटालियन में तैनात बताया। बताया कि मुकदमा जिताने वाले वकील को 12 लाख रुपये देने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया।

ठगों से बचें अभ्यर्थी
ठग के पकड़े जाने के बाद भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल वीके बग्गल अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की कि वह किसी भी तरह से दलालों के चक्कर में न पड़ें। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed