{"_id":"4ba3ded1d058d3948344e3f16086ccef","slug":"made-to-misdemeanor-mms-continues-to-blackmail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म कर बना लिया MMS, करता रहा ब्लैकमेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म कर बना लिया MMS, करता रहा ब्लैकमेल
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 08 Sep 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में विवाहिता ने गांव के एक प्रभावशाली व्यक्ति पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी व्यक्ति लगातार उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। इसके बावजूद पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पढें, यहां दंगे की अफवाह उड़ाई, वहां पहुंचे 'हवालात'
विज्ञापन
दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो
नरेंद्रनगर ब्लॉक की दोगी पट्टी स्थित एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति मुंबई में नौकरी करता है। आरोप है कि गांव का एक प्रभावशाली व्यक्ति लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
महिला के अनुसार अप्रैल माह में एक दिन वह खेत में काम कर रही थी। तभी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर अश्लील वीडियो बना लिया।
पढें, मुजफ्फरनगर बवाल से हरिद्वार में हाई अलर्ट
जान से मारने की धमकी
विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बताया कि इसके बाद अश्लील वीडियो साझा करने की धमकी देकर आरोपी ने महिला के साथ दोबारा भी शारीरिक संबंध बनाए।
पढें, दंगा: यूपी के साथ उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट
इसके बाद पीड़िता ने अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में गांव पहुंचे अपने पति को आपबीती सुनाई। पति-पत्नी मामले की शिकायत लेकर मुनिकीरेती थाने पहुंचे, आरोप है कि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पति के खिलाफ उत्पीड़न की तहरीर
इससे हताश होकर महिला ने जिला मजिस्ट्रेट से मदद की गुहार लगाई है। उधर, एसपी टिहरी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि मामला संज्ञान में है।
पढें, शादी का झांसा देकर करता रहा बलात्कार
एसपी के अनुसार महिला द्वारा जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है, उसकी पत्नी की ओर से थाना मुनिकीरेती में संबंधित महिला के पति के खिलाफ उत्पीड़न की तहरीर दी गई है। मामले की जांच सीओ नरेंद्रनगर को सौंपी गई है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।