{"_id":"57be72544f1c1bad0ed4f0e3","slug":"mad-boy-wanted-to-kidnap-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे आशिक ने किया महिला के अपहरण का प्रयास, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे आशिक ने किया महिला के अपहरण का प्रयास, दो गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सिरेफिरे आशिक ने दोस्त की मदद से एक महिला का अपहरण करने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर आरोपी अपने मंसूबे में विफल हो गए। लोगों ने आरोपी को साथी समेत पकड़कर पुलिस को दे दिया। मुकदमा दर्ज कर बुधवार को दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
बसंत विहार थाना क्षेत्र के इंजीनियर्स एन्क्लेव की महिला को विकासनगर के ढकरानी निवासी कुर्बान अंसारी पिछले एक साल से परेशान कर रहा था। फोन पर अश्लील बातें करने के साथ वह उसका पीछा भी करता था। महिला ने पति को उसकी करतूत बता दी थी, लेकिन वह पुलिस में शिकायत करने से बचते रहे।
विज्ञापन
नतीजा यह हुआ कि आरोपी के हौसले बढ़ते चले गए। मंगलवार शाम को महिला किसी काम से बाहर जा रही थी। इसी बीच कुर्बान ने अपने साथी सुभाष कुमार निवासी खिजराबाद यमुनानगर की मदद से महिला को जबरन उठाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। घेराबंदी कर लोगों ने महिला को छुड़ाकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला के पति की तरफ से पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया