फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Love couple suicide in forest leave a diary

जंगल में लटके मिले युवक-युवती, डायरी से खुले कई राज

Fri, 28 Apr 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Apr 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Love couple suicide in forest leave a diary
Demo pic

जंगल में एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका मिला। साथ ही एक डायरी मिली। जिसे पढ़कर हर कोई चौंक गया। इसमें कई राज से पर्दा खुला। 

विज्ञापन


देहरादून स्थित संतलादेवी मार्ग के जंगल में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले हैं। दोनों शव एक ही पेड़ पर लटके हुए थे। पुलिस से प्रेम प्रसंग का नतीजा बता रही है। घटना स्थल से पुलिस को सुसाइट नोट भी मिला है। 24 अप्रैल से युवक और युवती घर से लापता थे। युवती दो बच्चों की मां रही है।

विज्ञापन

डायरी ने खोले राज

Love couple suicide in forest leave a diary
Demo pic

शुक्रवार को संतला देवी मन्दिर जाने वाले कुछ लोगों ने जंगल के अंदर पेड़ पर एक युवक और युवती के शवों को पेड़ से लटके देखा। दोनों ने फांसी लगाई थी। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस को एक बैग बरामद हुआ है। बैग को खंगालने पर उसमें से एक डायरी और मोबाइल फोन मिला।

सामान से मरने वाली युवती की शिनाख्त प्रियंका चौहान (26) पत्नी प्रेम सिंह निवासी बड़ोवाला पटेलनगर के रूप में हुई, जबकि मरने वाले युवक की पहचान वीरेंद्र बहादुर (26) पुत्र टेक बहादुर निवासी ग्राम बगौती चकराता के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों से संपर्क किया।

पता चला कि प्रियंका का पति प्रेम सिंह कैटरिंग का काम करता है। मृतक वीरेंद्र एक यूनिवर्सिटी के मैस में काम करता है। सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। वीरेंद्र के पास से एक सुसाइड  नोट मिला है। इसमें दोनों ने एक दूसरे के प्यार के लिए आत्महत्या करने की बात लिखी है। प्रियंका के दो बच्चे हैं जबकि वीरेन्द्र अविवाहित था।

सुसाइड नोट में पहली मुलाकात से आखिरी समय तक का जिक्र

Love couple suicide in forest leave a diary
Demo Pic

लड़के ने सुसाइड नोट में लिखा, मम्मी पापा आपने मुझे बहुत प्यार किया, इसलिए मैं बिगड़ गया और मुझे किसी से प्यार हो गया। लेकिन यह प्यार लड़की के परिजनों और उसके पति को पसंद नहीं है। वे हम दोनों को एक साथ देखना नहीं चाहते। इसलिए हम दोनों एक साथ दुनिया छोड़कर जा रहे हैं। सॉरी मम्मी पापा, भाई बहन।

इसके अलावा सुसाइड नोट में प्यार का बायोडाटा भी है। दो पेज के सुसाइड नोट के आखिरी पेज में पहली मुलाकात से लेकर आखिरी समय तक का दिन, तारीख और वर्ष का उल्लेख किया गया है। अंतिम पेज के बीच में दिल का चित्र हाथों से बनाया गया है। जिसके बीच में प्रियंका लव विरेन्द्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed