{"_id":"99a013f289c3c98edceed00158b90a5c","slug":"loot-in-udham-singh-nagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बोला धावा, परिवार को बंधक बनाकर लूटे लाखों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बोला धावा, परिवार को बंधक बनाकर लूटे लाखों
ब्यूरो / अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंहनगर)
Updated Wed, 17 Jun 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश से लगी उत्तराखंड की ग्राम पंचायत मझोला तोक कलेक्टर फॉर्म में पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर एक लाख पांच हजार की नकदी सहित करीब साढ़े पांच लाख के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन
सोमवार रात हुई इस घटना के स्थल के पास मिलाद शरीफ का कार्यक्रम चलने के कारण आसपास के लोगों को लूटपाट की भनक तक नहीं लग पाई। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस के घटना को हल्के में लेने के कारण मंगलवार देर शाम तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
यूपी सीमा से लगे गांव कलेक्टर फॉर्म निवासी अख्तर हुसैन सोमवार रात पड़ोस में मिलाद शरीफ कार्यक्रम में गए थे। घर में उनकी पत्नी, पुत्रवधू अरसद यामीन एवं लड़की फूलबी थी। रात साढ़े 11 बजे हथियारों से लैस पांच बदमाश मुख्य गेट खुलवाकर अख्तर के घर में घुसे और अंदर से गेट को लॉक करने के बाद घर में मौजूद तीनों लोगों को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने सबसे पहले अख्तर के पुत्र अशफाक के कमरे को खंगाला और वहां से 25 हजार की नगदी एवं जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाश दूसरे पुत्र इकबाल के कमरे की कुंडी तोड़कर घर की अलमारी समेत तमाम बक्से खंगालने लगे। इसी बीच, अख्तर घर लौटा और गेट खोलने को आवाज दी।
दो बदमाश अख्तर की पुत्रवधू यामीन को गेट खुलवाने ले गए। गेट खुलते ही एक बदमाश ने अख्तर की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे कब्जे में लिया और बेखौफ इकबाल के कमरे को खंगालकर 80 हजार की नकदी और तमाम जेवर लूटने के बाद फरार हो गए।
गृहस्वामी अख्तर ने बताया कि उसके छोटे लड़के अशफाक की शादी होनी थी। उसकी लड़की फूलबी भी एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां आई थी। जबकि दोनों पुत्र नेपाल में कारोबार करते हैं। डकैती की सूचना पर रात्रि में ही 17 मील चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने टीम के साथ मौके की रिपोर्ट तैयार की लेकिन मंगलवार देर शाम तक पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।
इधर, ग्राम प्रधान जय देवी और पूर्व प्रधान गोविंद राम ने एसएसपी निलेश आनंद भरणे को डकैती की सूचना दी। जिस पर एसएसपी की ओर से उन्हें बार्डर पर मात्र गश्त बढ़ाने का आश्वासन ही मिल पाया।