फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in petrol pump.

रुद्रपुर: हथियार बंद बदमाशों का पेट्रोल पंप पर धावा

Tue, 01 Mar 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Tue, 01 Mar 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
loot in petrol pump.

रुद्रपुर में कार सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार देर रात एसएसपी कार्यालय और जिला अदालत से 20 मीटर की दूरी पर नैनीताल हाईवे किनारे स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप को लूटने का प्रयास किया।

विज्ञापन


पेट्रोल पंप कर्मचारियों के विरोध करने पर बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की और कई राउंड गोलियां चलाईं। बदमाशों के निशाने पर पेट्रोल पंप के कैशियर और सेल्समैन थे।
विज्ञापन


बदमाशों ने पेट्रोल भराने पहुंचे एक बाइक सवार युवक को भी हॉकी और डंडों से जमकर पीटा। इसके बाद बदमाशों ने उसकी बाइक को भी बुरी तरह से तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस तो पहुंची लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात करीब साढ़े आठ और नौ बजे के बीच कार में आए चारों बदमाशों ने पहले पंप के आसपास का माहौल देखा और फिर सेल्समैन से कार में पेट्रोल भरने को कहा।

सेल्समैन सौरभ पुत्र सुरेंद्र सिंह ने जब नियम से पेट्रोल भराने को कहा तो कार सवार बाहर निकले और उनमें से एक ने उसके सिर पर तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाशों ने कैश काउंटर पर भी फायर झोंक दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

इसके बाद बदमाशों ने पंप के गनमैन को भी अपने निशाने पर ले लिया। इस बीच, पंप कैशियर जसपाल कैश को लेकर आसपास ही कहीं छिप गया। अपने मंसूबे कामयाब न होते देख बदमाश बौखला गए और उन्होंने पेट्रोल भराने आए अन्य लोगों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर एएसपी पंकज भट्ट और कोतवाल जेसी पाठक वहां पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश वहां से भाग चुके थे।

एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीम को बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पंतनगर हल्दीक्षेत्र के लिए रवाना कर दिया। सूत्रों की मानें तो जिस कार से बदमाश पेट्रोल पंप पर आए थे, उसे पुलिस ने देर रात ट्रेस कर लिया था। पुलिस भी दावा कर रही है कि बदमाश जल्द गिरफ्त में होंगे।

बदमाशों की गोलियां यदि पेट्रोल टैंक में लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बदमाशों ने सेल्समैन सौरभ और कैशियर जसपाल पर भी जानलेवा हमला किया लेकिन वे बच गए।

गोली की आवाज से क्यों सक्रिय नहीं हुए पुलिस वाले
15 मिनट से अधिक समय तक बदमाशा पेट्रोल पंप पर हवाई फायरिंग करते रहे लेकिन किसी भी पुलिस कर्मी को फायरिंग की आवाज क्यों नहीं सुनाई दी, ताज्जुब की बात है। बदमाश एसएसपी आफिस के पास ही इतनी बड़ी वारदात करने की हिम्मत तभी कर सकते हैं जब उन्होंने इस पंप और आसपास के क्षेत्र की पूरी रेकी की होगी।

सुरक्षा के नहीं थे कोई इंतजाम
रुद्रपुर। पेट्रोल पंप पर न तो कोई सीसीटीवी कैमरा था और न ही कोई पुलिस अलार्म सिस्टम। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पंप के सामने ही नैनीताल हाईवे पर जहां कई महत्वपूर्ण आफिस हैं, वहां लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है।


बदमाशों ने इसका पूरा फायदा उठाया। बता दें कि यहां पर एसएसपी कार्यालय के अलावा पास ही में डीएम आफिस, डीएम कैंप आफिस, विकास भवन सहित कई पॉश कालोनियां भी हैं, लेकिन यहां पर पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed