फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in doon express.

दून एक्सप्रेस में लुटेरों ने मचाया कोहराम, कई घायल

Sun, 14 Jun 2015 05:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नजीबाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, नजीबाबाद Updated Sun, 14 Jun 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
loot in doon express.

लुटेरों ने लक्सर स्टेशन के पास शनिवार रात करीब 12 बजे चैन पुलिंग कर दून एक्सप्रेस के यात्रियों से बड़े पैमाने पर लूटपाट की।

विज्ञापन


दर्जनों महिलाओं के गले से चैन, कान के कुंडल नोच लिए गए जबकि रुपए, पैसे, मोबाइल समेत अन्य सामान भी लूट लिया गया। स्थानीय थाना इंचार्ज ने बताया कि लक्सर बाइपास के समीप लुटेरों ने चैन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।

इसके बाद बाहर पटरी के दोनों तरफ खड़े करीब दो दर्जन बदमाशों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। फिर खिड़कियों पर बैठे डरे सहमे पुरुषों महिलाओं से लूटपाट शुरू कर दी।

विज्ञापन

आरक्षित कोचों को बनाया निशाना

loot in doon express.

लुटेरों के निशाने पर आरक्षित कोच रहे। खिड़कियों पर बैठी महिलाओं के कान से कुंडल नोच लिए। इसके चलते कई महिलाओं के कान फट गए। पथराव से भी कई यात्रियों को चोटें आईं।

आरपीएफ इंस्पेक्टर नरायण सिंह और एसआई विनोद शर्मा के नेतृत्व में बोगियों की तलाशी ली गई लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला।

इंस्पेक्टर ने बताया कि कोच संख्या एस2, एस 7, एस 8, एस 10 में ज्यादा लूटपाट की गई। फैजाबाद की प्रभावती, मालदा की सरस्वती राय टिहरी की दीपा सिंह समेत कई महिलाएं घायल हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed