फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Loot from Mother Dairy worker in Roorkee

मदर डेयरी कर्मचारी को लिफ्ट देने के बहाने बंधक बनाकर लूट, एटीएम पिन पूछकर खाते से उड़ाए हजारों रुपए

Fri, 07 Sep 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 07 Sep 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Loot from Mother Dairy worker in Roorkee

कार सवार चार बदमाशों ने मदर डेयरी कर्मचारी को लिफ्ट देने के बहाने बंधक बनाकर मोबाइल और हजारों की नकदी लूट ली। साथ ही कर्मचारी के तीन एटीएम कार्ड भी छीन लिए और पिन कोड पूछकर करीब 45 हजार रुपये की नकदी निकाल ली।

विज्ञापन


इसके बाद बदमाश कर्मचारी के साथ मारपीट कर पुहाना के पास जंगल में फेंककर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह लिफ्ट लेकर दिल्ली पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। वहां उपचार कराने के बाद कर्मचारी ने हालत में सुधार होने पर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर वारदात की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून के राजपुर रोड निवासी सतीश प्रसाद लेखवार दिल्ली स्थित मदर डेयरी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो सितंबर को वह दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर दून के लिए निकले थे। बस के रुड़की पहुंचने पर वह मिलिट्री चौक उतर गए और दून वाली बस का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एटीएम पिन पूछकर 45 हजार रुपये निकाले

Loot from Mother Dairy worker in Roorkee
demo pic

इस बीच एक कार आई और चालक ने उनसे दून जाने के बारे पूछा। इस पर वह कार में सवार हो गए। कार में चालक समेत तीन और लोग थे। सतीश के अनुसार, कार चालक ने रामपुर चुंगी के पास पेट्रोल पंप से एक हजार रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद वह देहरादून की ओर चल दिए, लेकिन कुछ दूरी के बाद उन्होंने कार दिल्ली की ओर मोड़ दी। सतीश ने विरोध जताया तो उनके साथ मारपीट की गई।

आगे चलने पर उत्तर प्रदेश के पुहाना के पास कार बंद हो गई तो चालक उसमें पानी डालने लगा। इसी बीच कार सवार तीन लोगों ने सतीश को पकड़ लिया और उनकी जेब में रखी ढाई हजार की नकदी, मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड छीन लिए। तीनों एटीएम कार्ड के पिन पूछकर 45 हजार रुपये भी निकाल लिए। सतीश ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनसे मारपीट भी की। इसके बाद बदमाश उन्हें पुहाना के पास जंगल में फेंककर फरार हो गए।

सतीश किसी तरह लिफ्ट लेकर दिल्ली पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। वहां उपचार कराने के बाद सतीश प्रसाद ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि घटनास्थल किस क्षेत्र में है, इस बाबत पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। पीड़ित की जानकारी के अनुसार सीसीटीवी कैमरे खंगालने को भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed