फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lawsuit filed on three bjp leaders who beaten dalit women's

उत्तराखंड: दलित महिलाओं को पीटने वाले BJP विधायक समेत तीन नेताओं पर मुकदमा दर्ज

Sun, 11 Mar 2018 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 11 Mar 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
Lawsuit filed on three bjp leaders who beaten dalit women's
bjp

रुद्रपुर में दलित महिलाओं और लड़कियों को पीटने वाले भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल समेत तीन नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार को इंद्रा कॉलोनी निवासी रामकिशोर ने मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा धारा 323, 504 एस सी एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी एसएसपी से इस मामले की पूरी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने विधायक ठुकराल को नोटिस भेजकर मांगा जवाब। उन्होंने कहा कि, वे जवाब दें कि इस तरह की हरकत क्यों की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, शनिवार को दो परिवारों के बीच मामला सुलझाते-सुलझाते भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल खुद ही महिलाओं से उलझ गए  थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने दलित महिलाओं और लड़कियों पीटा है।  मामला रुद्रपुर के इंद्रा कालोनी गली नंबर चार  का है।

Lawsuit filed on three bjp leaders who beaten dalit women's
bjp

वहीं शनिवार को ही स्थानीय निवासी रामकिशोर उर्फ श्याम ने तहरीर देकर कहा था कि वह अपनी पत्नी माला देवी, दो बेटियों पूजा, सोनम और बेटे अमित के साथ बीते नौ मार्च की शाम एक मामले को पंचायत में निपटाने के लिए विधायक राजकुमार ठुकराल के घर गए थे।

वहां पर दो भाजपा नेता पहले से मौजूद थे। आरोप है कि पंचायत में किसी बात को लेकर विधायक और दो अन्य नेताओं ने माला, पूजा, सोनम और अमित से गालीगलौज कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल शुरू कर दिया।

पत्नी और बेटियों ने जब अमर्यादित भाषा का विरोध किया तो विधायक ने उन्हें डंडे से पीटना शुरू कर दिया। दो नेताओं ने भी लड़कियों को पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed