{"_id":"57e89ce14f1c1bf50a5744f0","slug":"landlord-raped-tenant-s-daughte","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक ने किरायेदार की बेटी की लूटी अस्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान मालिक ने किरायेदार की बेटी की लूटी अस्मत
ब्यूरो / अमर उजाला, बहादराबाद
Updated Mon, 26 Sep 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार स्थित सिडकुल से सटे रावली महदूद में एक मकान मालिक ने किरायेदार की नाबालिग बेटी की अस्मत लूट ली। रेप पीड़िता के पिता की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बिजनौर का एक परिवार यहां रावली महदूद में किराये पर रहता है। घटना 17 सितंबर की बताई जा रही है। आरोप है कि दंपति, उनका बेटा जब रोजाना की तरह औद्योगिक इकाईयों में ड्यूटी पर गए थे तब उनकी नाबालिग बेटी को अकेला पाकर मकान मालिक ने हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन
आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी नाबालिग को दी। शनिवार को किशोरी की तबियत बिगड़ने पर परिजन को पूरे मामले की जानकारी हुई।
देर शाम ही थाने पहुंचकर पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। एसओ ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि आरोपी मकान मालिक सुशील पुत्र नकली राम निवासी रावली महदूद को गिरफ्तार कर लिया है। वह तीन बच्चों का पिता है। आरोपी के खिलाफ रेप, पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन