फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lady killed her mother in law brutally in haridwar

बहु ने अपनी 60 साल की सास को दी इतनी खौफनाक मौत, कि रूह कांप जाए

Thu, 08 Jun 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 08 Jun 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
 lady killed her mother in law brutally in haridwar

जरा सी बात पर एक बहु इतनी हैवान बन गई क‌ि उसने अपनी 60 साल की सास को बेरहमी से मार डाला। मौके पर पहुंची पुल‌िस भी बुढ़‌िया की हालत देखकर हैरान रह गई। 

विज्ञापन


ज्वालापुर कोतवाली के मोहल्ला मैदानियान में एक बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आसपास के लोगों ने महिला की छोटी बहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वह छोटी-छोटी बातों पर उससे लड़ती थी। इसल‌िए उसने ऐसा क‌िया।  बता दें क‌ि मोहल्ला मैदानियान की शाह गली निवासी सलमा बेगम (60) के दो बेटे हैं। सलमा अपने बड़े बेटे अरशद के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अरशद अपनी पत्नी को लेने देवबंद गया था

 lady killed her mother in law brutally in haridwar
Demo pic

उसका छोटा बेटा आमीर पास में ही किराये के मकान में रहता है। बताया जाता है कि बुधवार को अरशद अपनी पत्नी को लेने देवबंद गया था। घर पर उनकी मां सलमा अकेली थी। बुधवार रात को करीब नौ बजे जब अरशद और उसकी पत्नी घर लौटी तो सलमा बेगम फर्श पर मृत पड़ी थी। उसके गले पर चोट के निशान थे और आसपास टूटी चूड़ियां पड़ी थी।

अरशद ने इसकी सूचना पुलिस और आसपास के लोगों को दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। आसपास के लोगों का कहना था कि बुधवार दिन में उन्होंने महिला की छोटी बहू शीबा को वहां आते हुए देखा था। आसपास के लोगों ने जब शीबा पर हत्या का आरोप लगाया तो वह लोगों से झगड़ने लगी।

लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शीबा को हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि सलमा और शीबा के बीच झगड़ा होता रहता था।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला सलमा की हत्या हुई है। उसकी छोटी बहू को हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed