{"_id":"5791c4554f1c1bf36ec4b5e0","slug":"kira-jari-recovered-by-pithoragarh-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.7 किलो यारसागंबू बरामद, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1.7 किलो यारसागंबू बरामद, आरोपी फरार
ब्यूरो / अमर उजाला, जौलजीबी-धारचूला (पिथौरागढ़)
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
kira jadi
भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूलापुल में चेकिंग के दौरान एसएसबी ने एक थैले में रखी 1.700 किलो यारसागंबू बरामद की है। सामान की चेकिंग करते समय यारसागंबू लाने वाला व्यक्ति भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। एसएसबी ने पकड़ी गई यारसागंबू बृहस्पतिवार को वन रेंजर को सौंप दी है।
विज्ञापन
बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय झूलापुल के बंद होते समय बुधवार शाम 6.30 बजे एसएसबी के जवान लोगों के सामान की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति आटे का थैला लेकर भारत की तरफ से आ रहा था। जब एसएसबी ने थैले की चेकिंग शुरू की तो यह व्यक्ति सकपका गया और भीड़ में चुपचाप वापस भारत की तरफ आ गया।
विज्ञापन
एसएसबी के जवानों ने आटे के थैले में छिपाए गए यारसागंबू के चार पैकेट बरामद किए। इनका वजन एक किलो 700 ग्राम निकला। जब तक एसएसबी के जवान उस व्यक्ति की तलाश करते वह भाग निकला। बृहस्पतिवार को एसएसबी ने वन रेंजर केआर टम्टा को बुलाकर यारसागंबू उनके सुपुर्द कर दी है।
विज्ञापन
बताया गया कि यारसागंबू की निकासी करने के बाद उसकी मार्केटिंग की कोई सुविधा न होने के कारण इसे तस्करी के जरिए नेपाल भेजा जाता है। अधिकांश मौकों पर यारसागंबू ले जा रहे लोग पुलिस और एसएसबी की पकड़ में आ जाते हैं।