फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kanwar pilgrimage involved in criminal activities.

देखें, कैसे अपनी करतूतों से भक्ति को कलंकित कर रहे कांवड़िए?

Thu, 13 Aug 2015 01:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 13 Aug 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
kanwar pilgrimage involved in criminal activities.

आस्था और श्रद्घा के अटूट कांवड़ यात्रा में आ रहे कांवड़ियों की करतूत से उत्तराखंड पुलिस और स्थानीय लोग हैरत में है।

विज्ञापन


दो दिन पहले दो जहां चोरी की स्कूटी के साथ दो कांवड़िए। वहीं, बीती रात एटीएम लूट के प्रयास में एक कांवड़िया पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नीलकंठ जलाभिषेक के बाद तीर्थनगरी पहुंचा था।

आपराधिक घटनाओं में कांवड़ियों के संलिप्त होने की तस्दीक के बाद लोग कांवड़ियों को शक की नजरों से देखने लगे हैं। दरअसल, उनकी करतूत ने धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन


सोमवार रात हरिद्वार रोड स्थित बड़ी सब्जी मंडी के बाहर से स्कूटी लेकर हरियाणा के दो कांवड़िए चंपत हो गए। गनीमत रही कि रास्ते में हादसा हो गया और दोनों स्कूटी समेत धरे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की योजना में धरा एक कावड़िया

kanwar pilgrimage involved in criminal activities.

पुलिस इस कार्रवाई से निपट ही रही थी कि मंगलवार देर रात संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डा मार्ग पर एक कांवड़िया एसबीआई के एटीएम में लूट की कोशिश करता पकड़ा गया।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि लूट की कोशिश में पकड़ा गया आरोपी कांवड़िया है और नीलकंठ में जलाभिषेक कर लौटा था।

पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरनगर से आया कांवड़िया सोमवार रात परशुराम चौक के पास चोरी की योजना बनाने में पकड़ा गया है। उसके पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed