फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   junior engineer shot in kalagarh.

कालागढ़ में बदमाशों ने जेई को मारी गोली, गंभीर

Thu, 14 Jul 2016 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालागढ़/कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कालागढ़/कोटद्वार Updated Thu, 14 Jul 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
junior engineer shot in kalagarh.
फाय‌र‌िंग

कालागढ़ रामगंगा बांध परियोजना के केंद्रीय भंडार खंड तीन में तैनात एक अवर अभियंता को अज्ञात बदमाशों ने बुधवार शाम रविदास मंदिर के निकट गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना से कालागढ़ रामगंगा परियोजना और सिंचाई विभाग में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल जेई को अफजलगढ़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद कोटद्वार अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार अभी बदमाशों की पहचान नहीं की जा सकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि जेई का एक विभागीय अधिकारी के साथ मनमुटाव चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जेई मुकेश कुमार रामगंगा बांध परियोजना के केंद्रीय भंडार खंड तीन से शाम को आवास की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह रविदास मंदिर के निकट पहुंचे, वहां पहले से ही मौजूद तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और खींचकर जंगल में ले गए। बदमाशों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और तमंचे से गोली दाग दी। बचाव में घूमने पर गोली उनके बाएं हाथ में लगी। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। किसी तरह जेई जान बचाकर थाने पहुंचे और वहां बेहोश हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अधिकारी पर हमला करवाने का शक

junior engineer shot in kalagarh.
Firing

पुलिस उन्हें इलाज के लिए अफजलगढ़ सीएचसी ले गई। जेई ने बताया कि विभाग के एक अधिकारी से उनका विवाद चल रहा है। आशंका जताई कि हमला उसकी शह पर किया गया हो। बताया कि एक दिन पहले भी उसी स्थान पर उनके साथ दो बदमाशों ने मारपीट की थी।

रामगंगा बांध परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा बैरियर के निकट हुई इस घटना से सिंचाई विभाग में हड़कंप मचा। सिंचाई विभाग के कर्मचारी संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए हमलावरों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।

कर्मचारी नेता ठाकुर सत्यप्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित जेई ने दो दिन पूर्व पुलिस को अपने ऊपर हुए हमले की सूचना दी थी। तब पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था। थानाध्यक्ष विवेक राठी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। मुकदमा पंजीकृत कर दोषियों का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed