फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   is dehardun safe for criminals?

अपराधियों के लिए दून की वादियां हैं सेफ?

Thu, 28 Nov 2013 09:50 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Nov 2013 09:50 AM IST
विज्ञापन
is dehardun safe for criminals?

जिस शख्स को पूरी दुनिया खोजती रही वह दून में न केवल रह रहा था बल्कि रियल इस्टेट जैसा कारोबार भी कर रहा था लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन


स्पीक एशिया कंपनी के मालिक राम सुमिरन पाल की गिरफ्तारी के बाद राजधानी के खुफिया तंत्र की मुस्तैदी पर सवाल उठ रहे हैं। दून पुलिस और खुफिया एजेंसियों का नेटवर्क पहले भी विफल साबित हो चुका है।
विज्ञापन


दून आतंकियों की हिट लिस्ट में
भारतीय सैन्य अकादमी, आर्डनेंस फैक्ट्री, एफआरआई जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों की मौजूदगी के कारण दून आतंकियों की हिट लिस्ट में है। पूर्व में पकड़े गए आतंकियों से इस बात के संकेत भी मिले थे। फिर भी खुफिया तंत्र में वह धार नजर नहीं आ रही जैसी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया तंत्र धरने-प्रदर्शनों की सूचनाएं जुटाने तक ही सीमित रह गया है। जानकारों के मुताबिक खुफिया तंत्र में खामियों और पुलिस की ओर से सख्ती न होने के कारण दून अपराधियों के लिए महफूज ठिकाना बनता रहा है।


पुलिस ने शुरू की जांच
स्पीक एशिया कंपनी के मालिक राम सुमिरन पाल के वसंत विहार इलाके में रहने की दून पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि वसंत विहार पुलिस और एलआईयू को जांच में लगाया गया है। अपराधी को शरण देने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed