फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   investigation of Anchal Pandhi death case

आंचल पांधी की मौत के राज से उठा पर्दा, जानिए कैसे हुई थी आंचल की मौत

Sat, 22 Apr 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
investigation of Anchal Pandhi death case

राजपुर के अपार्टमेंट में 14 फरवरी की रात हुई विवाहिता आंचल पांधी की मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुल‌िस जांच में सामने आया है क‌ि उसकी हत्या नहीं हुई थी बल्क‌ि उसने आत्महत्या की थी।

विज्ञापन


पुल‌िस के मुताब‌िक आंचल को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। परेशान होकर आंचल ने आत्महत्या की। पुलिस की विवेचना में सामने आए तथ्य इस की तस्दीक कर रहे हैं। आंचल की मौत के मामले में पुलिस ने अब हत्या के मुकदमे को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में तरमीम कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक देहात श्वेता चौबे ने विवेचना के दौरान मेडिकल बोर्ड, डीएनए, विसरा रिपोर्ट समेत तमाम वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया है। आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस आंचल के आरोपी पति राहुल पांधी और उनके परिजनों की कभी भी गिरफ्तारी कर सकती है। पुलिस देर रात तक उनकी टोह में लगी थी। हालांकि परिजन पुलिस विवेचना से संतुष्ट नहीं है। दोहराया कि बेटी की हत्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपुर के अपार्टमेंट में 14 फरवरी की रात आंचल पांधी का शव घर में लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत में एंटी मॉटम हेकिंग आने के बाद भी परिजनों ने आरोप लगाया था कि योजनाबद्ध तरीके से उसका कत्ल किया गया है। परिजनों के हंगामे के बाद राजपुर थाने में पति राहुल पांधी, सास और दो ननंदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने पैनल से पोस्टमार्टम कराने के साथ वीडियोग्राफी भी कराई थी। साथ ही तीन फॉरेंसिक एक्सपर्ट का मेडिकल बोर्ड गठित कर उनकी राय ली गई थी। परिजनों के आरोपों के बीच इस मामले की जांच एसओ राजपुर से लेकर एसपी देहात श्वेता चौबे के सुपुर्द कर दी गई थी। 

हाईकोर्ट में 26 को दाखिल होगा काउंटर

investigation of Anchal Pandhi death case

विवेचना में आंचल के पिता अनिल कोहली के तमाम आरोपों का संज्ञान लेकर विवेचना की गई, लेकिन हत्या की पुष्टि नहीं हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि विवेचना से इस बात की पुष्टि हुई कि आंचल द्वारा खुदकुशी की गई थी, लेकिन ससुराल पक्ष ने इस कृत्य के लिए उसे उक साया था। साक्ष्यों के अनुरूप हत्या के मुकदमे को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में तरमीम कर दिया गया। उन्हाेंने बताया कि परिजनाें द्वारा मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग पर कोई आपत्ति नहीं है। शुक्रवार सुबह ही डीजीपी को सीबीआई जांच से आपत्ति न होेने की रिपोर्ट सौंप दी गई है।

यह है विवेचना के मुख्य साक्ष्य
-पैनल द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट
-विसरा जांच रिपोर्ट, जिसमें एल्कोहल अथवा जहर की पुष्टि नहीं
-घटनास्थल पर मिले आंचल के खून की डीएनए मिलान में पुष्टि
-गठित मेडिकल बोर्ड की तथ्य परक विस्तृत रिपोर्ट

हाईकोर्ट में 26 को दाखिल होगा काउंटर
देहरादून। आंचल पांधी की मौत के मामले में परिजनों की याचिका पर हाईकोर्ट ने विवेचक को तलब कर काउंटर दाखिल करने के आदेश दिए है। एसपी देहात 25 अप्रैल को हाईकोर्ट पहुंचकर काउंटर तैयार कर 26 को दाखिल करेगी। पिता अनिल कोहली ने पुलिस विवेचना पर सवाल उठाते हुए सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed