{"_id":"57d619204f1c1bbc61319189","slug":"insurance-fraud-arrests","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा पॉलिसी की ठगी में कॉल सेंटर संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमा पॉलिसी की ठगी में कॉल सेंटर संचालक गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 12 Sep 2016 08:25 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून पुलिस ने बीमा पॉलिसी के नाम पर 29 लाख रुपये ठगने वाले कॉल सेंटर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 14 नोट बुक बरामद हुई हैं। इसमें ठगी का पूरा हिसाब-किताब है। 11 मोबाइल के साथ 15 सिम और कई कंपनियों का डाटा आरोपी ने बरामद कराया है। ठगी में दो आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया कि डालनवाला थाने में 2015 में मोहिनी रोड पर एक सेवानिवृत्त अधिकारी से बीमा पॉलिसी के नाम पर 29 लाख रु पये की ठगने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पॉलिसी कराने और इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर कई खातों में रकम डलवाई गई थी।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान दो आरोपी शैलेश कुमार पांडे और अमित श्रीवास्तव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई थी। पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार निवासी नरीआम गाजियाबाद (हाल बरोला सेक्टर 49 नोएडा) को नोएडा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी ने नोएडा में कॉल सेंटर खोला था, जहां से यह गोरखधंधा चल रहा था। आरोपी ने बताया कि अफजल नाम का एक शख्स उन्हें विभिन्न कंपनियों का पॉलिसी डाटा उपलब्ध करा रहा था। एसएसपी ने टीम में शामिल इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह सामंत, एसएसआई दिलबर सिंह नेगी, उप निरीक्षक कैलाश चंद, आशुतोष, कांस्टेबल हरीश, कमलेश, आशीष को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।