फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   in roorkee jail gangster run network from mobile

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेल प्रशासन नहीं गंभीर, गैंगस्टर मोबाइल से चला रहे अपना ‘नेटवर्क’    

Thu, 26 Jul 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 26 Jul 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
in roorkee jail gangster run network from mobile
roorkee jail

जेल के बंदीरक्षक से मोबाइल बरामद होने के बाद एक बार फिर रुड़की जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में गैंगस्टर चीनू पंडित सहित कई बदमाश जेल में बंद है। वैसे इस जेल में मोबाइल फोन से गैंगस्टरों का अपना नेटवर्क चलाना नया नहीं है। इससे पहले कुख्यात सुनील राठी का जेल में बंद रहते हुए फोन और कंप्यूटर इस्तेमाल करने का खुलासा हो चुका है। उस दौरान जेलर पर गाज गिरी, लेकिन अब बागपत जेल में माफिया डान मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद डीएम के छापे में मोबाइल फोन मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। 

हाल ही में बागपत जेल में कुख्यात सुनील राठी ने माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कुख्यात राठी के इस कांड की गूंज उत्तराखंड की जेलों तक गूंजी थी। चूंकि राठी उत्तराखंड की हरिद्वार, रुड़की समेत कई जेलों में बंद रह चुका है। ऐसे में मुन्ना हत्याकांड के बाद आईजी जेल ने सूबे की सभी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को जिलाधिकारी के रुड़की जेल में औचक निरीक्षण के दौरान मिले मोबाइल फोन ने तमाम सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि राठी का जेल के अंदर स्थापित मोबाइल नेटवर्क सिस्टम अभी भी चल रहा है। इस समय जेल में कुख्यात चीनू पंडित समेत अन्य कई शातिर बदमाश बंद होने से यह चूक बेहद गंभीर मानी जा रही है। सवाल उठने लगे हैं कि बंदीरक्षक के जेल में बंद बदमाशों से संपर्क तो नहीं हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में आलाधिकारी जांच के बाद ही सच्चाई सामने आने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल डिटेल से खुलेगा राज, शक के घेरे में जेल प्रशासन  

in roorkee jail gangster run network from mobile
mobile

बंदीरक्षक के पास से मोबाइल मिलने के बाद कई राज खुलेेंगे। इसके लिए फोन की कॉल डिटेल जांची जाएगी। मोबाइल मिलने के बाद जेल प्रशासन भी शक के घेरे में आ गया है। अब इस मामले की जांच हो रही है कि इसकी भनक जेलर को क्यों नहीं लगी। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में जेल स्टाफ के कई लोगों की मिलीभगत हो सकती है। 

एक महिला से मिल चुके हैं कारतूस 
रुड़की जेल में करीब दो साल पूर्व एक महिला से कारतूस भी बरामद हो चुके हैं। दरअसल, एक महिला जेल में बंद अपने पति से मिलाई करने आई थी। इस दौरान जेल के अंदर मिलाई पर जाने से पहले उसके बैग की तलाशी ली गई थी। तलाशी में महिला के बैग से तीन कारतूस मिले थे। 

नहीं नहीं गैंगवार से सबक 
रुड़की जेल के बाहर गैंगवार के बाद भी रुड़की जेल प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। गैंगवार के बाद जेल के अंदर से पुलिस को तमाम संदिग्ध वस्तुएं मिली थी। साथ ही खुलासा हुआ था कि कुख्यात राठी जेल में रहते हुए ही मोबाइल चलाने के साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है। साथ ही यह जानकारी मिली थी कि राठी जेल के अंदर बैठकर ही मोबाइल पर अपना नेटवर्क चला रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed