फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   in-laws killed woman police found only her bones

वहशी ससुराल वालों ने विवाहिता का किया ऐसा हाल कि पुलिस के हाथ लगी केवल हड्डियां

Sun, 02 Sep 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गदरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गदरपुर Updated Sun, 02 Sep 2018 09:18 AM IST
in-laws killed woman police found only her bones
जंगल से मृतका की हड्डियां बरादम हुई है - फोटो : amar ujala

रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता की ससुरालियों ने हत्याकर शव बन्नाखेड़ा (बाजपुर) के जंगल में जला दिया था। दहेज में तीन लाख नहीं मिलने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था।



पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी पति ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में पति, सास और ससुर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति की निशानदेही पर घटनास्थल से मृतका की हड्डियां बरामद की गई हैं। 


ग्राम प्रेमनगर निवासी अमन ने 24 अगस्त को थाने में पत्नी अमनदीप कौर के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राखी पर अमनदीप भाई के घर नहीं पहुंची थी। इसके बाद ग्राम कुआंखेड़ा में रहने वाली उसकी दादी नसीब कौर ने 27 अगस्त को पुलिस को तहरीर सौंपकर अमनदीप के गायब होने के पीछे ससुरालियों का हाथ होने का शक जताया था। अमनदीप की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने थाने का घेराव करने के साथ ही एसएसपी से भी मुलाकात की थी। पुलिस ने 29 अगस्त को धारा 365 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अमनदीप के पति अमन, ससुर हरवंश सिंह, ममेरे भाई मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नी के अलावा नौकर नरेश कुमार एवं सुरेश कुमार के निवासी बैंतखेड़ी बाजपुर से पूछताछ की। 
विज्ञापन

 

पति और ससुर ने दहेज के लालच में अमनदीप की हत्या करने की बात स्वीकारी

in-laws killed woman police found only her bones
मृतका अमनदीप का फाइल फोटो

मनप्रीत ने कबूला कि 22 अगस्त को अमनदीप को उसके पति अमन, ससुर हरवंश सिंह और सास परमजीत कौर ने गला दबाकर मार दिया था। इसके बाद उसे फोन कर घर बुलाया। वे लोग मनप्रीत की कार (यूके 06 एएन 6931) में शव रखकर बन्नाखेड़ा के जंगल में ले गए। वहां गड्ढा खोदने के बाद 20 लीटर डीजल छिड़ककर उसे जला दिया।

पुलिस ने अमन और उसके पिता हरवंश सिंह से पूछताछ की तो उन्होंने दहेज के लालच में अमनदीप की हत्या करने की बात स्वीकारी। शनिवार सुबह पुलिस ने अमन और हरवंश सिंह की निशानदेही पर फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर राख, जली हुई मिट्टी, अमनदीप के अस्थि अवशेष, जली हुई घड़ी और ब्रेसलेट बरामद कर कब्जे में ले लिए। 

थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि मामले में धारा 365 को धारा 302, 304 बी, 201 एवं 120 बी में तरमीम किया गया है। मामले में पति अमन, ससुर हरवंश सिंह, ममेरे भाई मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार सास परमजीत कौर को शाम को पुलिस ने बैलपड़ाव से  पकड़ लिया। टीम में एसओ जोशी के अलावा एसआई ललित बिष्ट, प्रदीप शर्मा, मनोहर चंद्र, सत्येंद्र सिंह बुटोला, फोरेंसिक लैब के एसआई संजय जोशी, गंगा सिंह, सुरेश कुमार और प्रेमपुरी शामिल रहे। 
 

बहू की हत्या कर गुरुद्वारा रवाना हुए थे सास-ससुर  

in-laws killed woman police found only her bones
शनिवार की सुबह पुलिस पति को लेकर पहुंची बन्नाखेड़ा - फोटो : amar ujala

अमनदीप को मौत के घाट उतारने के बाद अगले दिन अमन के पिता हरवंश सिंह और मां गुरुद्वारा श्री हरिमंदर साहिब अमृतसर के लिए रवाना हो गए थे। 

दादी के शक ने पहुंचाया कातिलों तक 
मृतका अमनदीप कौर की दादी नसीब कौर शुरू से ही इस बात पर अडिग थी कि अमनदीप को उसके ससुराल वालों ने मार दिया है। पूर्व में भी अमनदीप के साथ मारपीट हुई थी और उसे धमकी दी गई थी।  पुलिस ने भी जब उनकी बात का संज्ञान लेकर अमनदीप के पति अमन, पिता हरवंश सिंह, सास परमजीत कौर सहित कई और लोगों से पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया।  

मां का साया उठा, गुनहगार पिता को जेल 
अमनदीप की मौत के बाद उसके मासूम पुत्र जसकीरत (3.5) को देखकर हर किसी का कलेजा मुंह को आ रहा था। जसकीरत आंखों से सामने मौजूद भीड़ में अपनी मां को ढूंढ रहा था। जसकीरत को दादा हरवंश सिंह से भी बेहद लगाव था। थाने में जसकीरत कभी मम्मी तो कभी दादा के पास जाऊंगा की रट लगाए रहा। अमनदीप कौर के पिता जगसीर सिंह की पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसकी मां जसविंदर कौर गदरपुर और दादी कुआंखेड़ा में रहती है। अमनदीप का अपनी दादी से लगाव था। तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा भाई रणवीर सिंह फिर अमनदीप और उसके बाद छोटी बहन रमनदीप है। 
 

आठ माह पहले बना चुके थे अमनदीप के कत्ल का मंसूबा

in-laws killed woman police found only her bones
अपने बच्चे के साथ मृतका अमनदीप - फोटो : file photo

अमनदीप के कत्ल का मंसूबा उसके ससुराली आठ माह पहले ही बना चुके थे। दहेज में तीन लाख नहीं देने पर ससुरालियों ने अमनदीप से जबरन सुसाइड नोट लिखवाया। अपने कत्ल का अंदेशा होने पर अमनदीप ने मायके वालों को भी इशारा किया, लेकिन मायके वाले इसे गंभीरता से नहीं ले पाए और ससुरालियों ने अमनदीप की हत्या कर दी। 

गदरपुर निवासी अमनदीप कौर की करीब साढ़े पांच साल पहले अमन से शादी हुई थी। शादी के समय ससुरालियों ने 14 लाख रुपये का दहेज मांगा, जिसमें से अमनदीप के मायके वालों ने 11 लाख दे दिए। विवाह के छह माह बाद अमनदीप के पिता की मौत हो गई। संपत्ति के विवाद को लेकर उसकी मां और भाई अलग रहने लगे। पिता की संपत्ति में से कुछ हिस्सा अमनदीप के नाम पर किया गया था। ससुराली इसी संपत्ति को बेचकर अमनदीप से दहेज के तीन लाख रुपये लाने के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे।

आठ माह पूर्व ससुरालियों ने अमनदीप से जबरन सुसाइड नोट लिखवाकर अपने पास रख लिया। अपने कत्ल की आशंका जताते हुए तीन अक्तूबर 2017 को अमनदीप ने अपने मायके वालों को व्हाटसएप पर सुसाइड नोट लिखवाने की बात बताई। साथ ही यह भी लिखा कि वह इतनी कमजोर नहीं है इसलिए कभी आत्महत्या नहीं करेगी। अगर उसके साथ कुछ होता है तो जिम्मेदारी ससुरालियों की होगी। रक्षाबंधन पर अमनदीप का भाई उससे मिलने भी पहुंचा था, लेकिन अमनदीप उसे नहीं मिली। साथ ही ससुरालियों ने अमनदीप के बेटे की भी उससे दूरी बनाकर रखी थी। अब पुलिस बेटे के बयानों को भी साक्ष्य में शामिल करेगी।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed