{"_id":"577f32a24f1c1b6f0c7fc64d","slug":"in-laws-kill-pregnant-women-for-dowry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईद के दिन दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता को दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईद के दिन दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता को दी दर्दनाक मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, भगवानपुर
Updated Fri, 08 Jul 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
दहेज के लिए एक गर्भवती विवाहिता को मार डाला। ईद के त्यौहार पर हुए हत्याकांड की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बेटी के पति सहित पांच को नामजद किया गया है।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के मक्खनपुर गांव निवासी मोहम्मद अनीस ने रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी बेटी शाबिया की शादी चार वर्ष पहले कालेवाला गांव निवासी तैय्यब के साथ की थी।
विज्ञापन
तब बेटी को अपनी क्षमता के मुताबिक दान दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुराल के लोग दान दहेज से खुश नहीं थे। अक्सर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे।
इन चार सालों में उसकी बेटी के दो बच्चे हुए। वर्तमान में भी वह गर्भवती थी। इस सबके बावजूद उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
Trending Videos
आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
बेटी का पति पहली पत्नी होने के बावजूद एक युवती को भगा लाया और उसे अपनी पत्नी बनाकर रख रहा है।
बृहस्पतिवार तड़के चार बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी शाबिया की मौत हो गई। इस पर वह तुरंत ही बेटी की सुसराल पहुंचे। मोहम्मद अनीस ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।
हत्या करने में उसकी बेटी का पति तैय्यब, उसकी दूसरी पत्नी सलमा, देवर शाहनवाज, ससुर तकी एवं सास शाहजहां शामिल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Published By : Nirmala Suyal