फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IMA parade stop threatening accused arrest

आईएमए परेड बंद कराने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Sun, 14 Aug 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 14 Aug 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
IMA parade stop threatening accused arrest
आईएमए - फोटो : file photo

आईएमए की परेड बंद नहीं होने पर देहरादून में आतंकी हमले की धमकी देने वाले सिरफि रे को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी ने राष्ट्रपति के नाम खत लिखकर पाकिस्तान के काबुल में बसने की अनुमति मांगी थी। पत्र में उसने अपने गिरोह के 50 उग्रवादियों के नाम भी बताए थे। यही नहीं पत्र में आरोपी ने पीओपी बंद नहीं कराने वाले डीएम रविनाथ रमन की हत्या की बात भी लिखी थी। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ के बाद एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी का अपने चाचा किरत पाल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। चाचा को फंसाने के लिए जानबूझकर पत्र लिखने वाले के रूप में उनका नाम लिख दिया। प्रेमनगर के केहरी गांव निवासी किरत सिंह के नाम से राष्ट्रपति के नाम एक धमकी भरा पत्र भेजा गया था, जिसमें जिक्र था कि वह कई बार डीएम रविनाथ रमन को पीओपी परेड बंद कराने को लिख चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पत्र प्रेमनगर थाने में रकम लेकर दबाए जा रहे हैं। सिरफिरे ने लिखा कि वह पाकिस्तान के काबुल और लाहौर के उग्रवादियों के संपर्क में है। वो देहरादून में हमला करने के लिए गोला बारूद, हथियारों के अलावा उन्हें मोटी रकम उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उसने इसके लिए एक करोड़ रुपये प्राप्त भी कर लिए हैं।


जल्द ही आईएमए परेड बंद कराई जाए वरना वो देहरादून में आतंक मचा देंगे। पत्र में डीएम रविनाथ रमन को मौत के घाट उतारने की भी धमकी दी गई थी। साथ ही पत्र में 50 उग्रवादियों के नाम भी लिखे गए हैं। आईएमए ने इस धमकी भरे पत्र को गंभीरता से लिया है।

आईएमए के ऑफसेटिंग कमांडिंग आफिसर मेजर कीर्ति तिवारी की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर प्रेमनगर पुलिस ने जांच पड़ताल की। शनिवार देर शाम श्याम लाल निवासी केहरी गांव को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed