फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IG jail's car hit ex pradhan, died.

दूनः आईजी जेल की कार से टक्कर में पूर्व प्रधान की मौत

Tue, 29 Mar 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Mar 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
IG jail's car hit ex pradhan, died.
Accident

देहरादून के कैनाल रोड पर पुलिस महानिरीक्षक जेल पीवीके प्रसाद की एंबेसडर कार की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत हो गई। सरकारी गाड़ी से उन्हें दून अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई की तरफ से जाखन चौकी पर तहरीर दी गई है। उस समय आईजी प्रसाद कार में सवार नहीं थे।

विज्ञापन


माल देवता के अस्तल गांव के पूर्व प्रधान गजेन्द्र पंवार (65) मंगलवार सुबह दवा लेने के लिए स्कूटी से शहर आ रहे थे। कैनाल रोड पर आईजी जेल की कार ने एक मोड़ पर पीछे से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


अस्पताल में तोड़ा दम
स्कूटी समेत सड़क से नीचे गिरने के कारण पूर्व प्रधान के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। कार चालक ही घायल गजेंद्र को लेकर पहले कोरोनेशन फिर वहां से दून अस्पताल पहुंचा। चालक ने अफसर के साथ पुलिस को इस हादसे की जानकारी दे दी। पूर्व प्रधान पंवार को आईसीयू में रखा गया था, जहां शाम साढ़े पांच बजे पंवार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजेन्द्र के छोटे भाई वीर सिंह पंवार ने बताया कि कार नंबर यूके07, 6767 से उसके भाई को टक्कर मारी गई है। इस मामले में कार चालक के खिलाफ जाखन चौकी में तहरीर दी गई है। हालांकि राजपुर एसओ राजेश शाह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सुबह के समय चालक सरकारी वाहन को लेकर किसी काम से लाइन जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed