फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband put rammer in wife genitals

शर्मनाकः झगड़ा हुआ तो हैवान बना पति, पत्नी संग की घिनौनी हरकत

Thu, 05 Jan 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 05 Jan 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
husband put rammer in wife genitals
molestation

पति ने ही झगड़ा करने के बाद नेपाली महिला के साथ दरिंदगी की। घटना के बाद से वह महिला को छोड़ने की धमकी दे रहा है। फंसने के भय से अब पति मंगलवार से गायब है। पीड़ित महिला ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के सामने यह खुलासा किया है। आयोग की उपाध्यक्ष ने इसकी जानकारी एसएसपी को दे दी है।

विज्ञापन


हल्‍द्वानी के जजफार्म निवासी नेपाली महिला के साथ 25 दिसंबर को दरिंदगी हुई थी। महिला के गुप्तांग में बेलन डाल दिया गया था। 26 दिसंबर को एसटीएच के डॉक्टरों ने महिला के पेट से बेलन निकाला था। महिला का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने बताया कि यह दरिंदगी महिला के साथ उसके पति ने ही की थी। पीड़िता ने फोन कर उन्हें बुधवार को अस्पताल बुलाया। अस्पताल पहुंचने पर पीड़िता ने बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ झगड़ा करता था और पीटता भी था। पति ने झगड़ा होने पर उसके साथ यह दरिंदगी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह न खोलने के लिए पति ने बनाया दबाव

husband put rammer in wife genitals
police

घटना के बाद मुंह नहीं खोलने के लिए पति ने उस पर दबाव बनाया था। महिला आयोग के मदद के लिए सामने आने पर पति डर गया। डर के चलते वह मंगलवार से अस्पताल नहीं आया है।

इधर, पुलिस पहले से पति पर ही शक जता रही थी। मुखानी थानाध्यक्ष के आर पांडे का कहना है कि इस मामले में महिला विवेचक नियुक्त करने के लिए उन्होंने एसपी सिटी को पत्र भेज दिया है। विवेचक बयान के बाद पति का नाम प्रकाश में लाएगी।  

मकान मालिक का चालान करे पुलिस 
महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी का कहना है कि नेपाली परिवार बगैर सत्यापन कराए कमरा लेकर शहर में रह रहा था। इस मामले में मकान मालिक का भी नियमानुसार पुलिस को चालान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed