{"_id":"576bd76a4f1c1bb576b47e56","slug":"husband-left-wife-for-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में बाइक नहीं मिली तो पत्नी को सड़क पर छोड़ आया पति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में बाइक नहीं मिली तो पत्नी को सड़क पर छोड़ आया पति
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 23 Jun 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बाइक न मिलने से नाराज एक युवक अपनी पत्नी को सड़क पर छोड़ आया। विवाहिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली सिविल लाइंस में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता पहुंची। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका नाम रेशमा है। वह सती मोहल्ला में रहती है। उसकी शादी टोडा कल्याणपुर में हुई थी। पिछले दिनों उसकी छोटी बहन की शादी हुई थी।
विज्ञापन
उसके दहेज में उसके पिता ने बाइक दी थी। तब से उसका पति भी बाइक की डिमांड कर रहा है। आए दिन वह बाइक मांग रहा है। वह कहता है जब उसकी छोटी बहन के पति को बाइक दी, तो उसे भी बाइक दी जाए। बृहस्पतिवार को इसी मांग को लेकर उसका पति उसे गांव से रुड़की स्थित मिल्ट्री चौराहे पर ले आया और कहा कि जब वह बाइक लेकर आएगी तभी घर में आना।
विज्ञापन
वह उसे मिल्ट्री चौराहे पर ही छोड़कर चला गया। जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को कोतवाली बुलाया है। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि अभी मामले की तहरीर लड़की पक्ष के लोगों ने नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
Published By : Nirmala Suyal