पत्नी के किसी और मर्द के साथ संबन्ध नहीं हुए बर्दाश्त, तो दे डाली खौफनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति को शक था कि उसका किसी और की पत्नी के साथ अफेयर है। तो शादी के छह महीने के अंदर ही पति ने हैवान बन गया। उसने पत्नी को इतनी खौफनाक मौत दी कि घरवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए।
पांच सितंबर को कस्बे में हुई विवाहिता की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विवाहिता की हत्या उसके पति ने ही अवैध संबंधों के शक में की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सहारनपुर के रामपुर मनिहारन, थाना क्षेत्र के मल्हीपुर निवासी विशाल ने पत्नी काजल उर्फ समरजहां की मंगलवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया था। हत्याकांड के बाद काजल की मां सन्नो की ओर से आरोपी दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
छह माह पहले ही मंदिर में की थी शादी
उसके बाद से पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। आखिरकार हत्या के तीन दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गांव तेज्जूपुर (भगवानपुर) से दबोच लिया।
सीओ मंगलौर परीक्षित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल ने अपनी पत्नी काजल की अवैध संबंधों के शक में हत्या की बात कबूल की है। आरोपी ने छह माह पहले ही काजल से मंदिर में शादी की थी। उसके बाद से दोनों पति-पत्नी भगवानपुर में आकर किराए के एक मकान में रह रहे थे, लेकिन छह माह में ही उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
पुलिस ने लिखापढ़ी कर हत्यारोपी विशाल को पहले अदालत में पेश किया, फिर वहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भगवान मेहर, उपनिरीक्षक प्रदीप रावत, प्रवीण रावत, सुधीर चौधरी और दीपक नेगी शामिल रहे।