फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband attacked with knife on his wife

पति से लड़ाई कर मायके गई पत्नी, तो ससुराल जाकर चाकूओं से गोद डाला

Sat, 08 Jul 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला Updated Sat, 08 Jul 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Husband attacked with knife on his wife

पत‌ि से जरा सी कहासुनी होने पर अपने मायके चली गई पत्नी को गुस्सा करना भारी पड़ गया। पत्नी की इस बात से नाराज पत‌ि ने ससुराल जाकर पत्नी को चाकूओं से गोद द‌िया। इसमें मह‌िला बुरी तरह घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मायके रहने आई एक विवाहिता को उसके पति ने नशे की हालत में ससुराल पहुंचकर चाकू मार दिया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लालवाला मजबता गांव की एक युवती की शादी क्षेत्र के ही टांडा हसनगढ़ निवासी एक युवक से लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी, जिसके दो बच्चे भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर पकड़ा गया

Husband attacked with knife on his wife

किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो जाने से पिछले दो दिनों से युवती मायके में रह रही थी। शनिवार शाम को पति ने ससुराल पहुंचकर चाकू से वार कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगा।

​आसपास के ग्रामीणों ने शोर शराबा सुनकर भाग रहे युवक को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर घायल युवती को एक चिकत्सक के यहां भर्ती कराया है।

थानाध्यक्ष एनके बचकोटी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed