फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband arrested in dowry case

दहेज उत्पीड़न का आरोपी पति गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2014 12:54 AM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Fri, 07 Feb 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
husband arrested in dowry case

जन अधिकार संयुक्त संघर्ष समिति के कोतवाली में धरना-प्रदर्शन के अगले दिन ही पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसके न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिताबपुर निवासी अमर गौनियाल के खिलाफ उसकी पत्नी आशा ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा 16 जनवरी को दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


महिला संगठनों ने की थी गिरफ्तारी की मांग
पुलिस क्षेत्राधिकारी के दफ्तर में उनकी कई बार काउंसलिंग भी कराई गई, मगर कोई नतीजा नहीं निकला। पीड़िता के पक्ष में आई महिला समाख्या और जन अधिकार संयुक्त संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कानूनी कार्रवाई का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, घोटालेबाज मैनेजर को सात साल की जेल

बुधवार को कोतवाली में महिलाओं ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा था। इस दौरान पुलिस के साथ महिलाओं की धक्का मुक्की भी हुई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आशा के पति अमर गौनियाल को बदरीनाथ मार्ग स्थित सिद्धबली बैरियर से गिरफ्तार कर लिया।


अभद्रता करने वाले पुलिस वालों पर हो कार्रवाई
जन अधिकार संयुक्त संघर्ष समिति ने बुधवार को प्रदर्शन के दौरान महिलाओं से अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मी और उपनिरीक्षक के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें, नौकरी के नाम पर किया दुराचार, पुलिस पीछे पड़ी

आरोप लगाया कि पुलिस दबाव में काम कर रही है। यही वजह है कि 16 जनवरी को मुकदमा दर्ज होने के इतने दिन बाद गिरफ्तारी की गई।

रेंजर की पिटाई का मामला भी उठा
समिति की अध्यक्ष गंगा देवी और महासचिव पंकज बवाड़ी ने कहा कि जिस कोतवाली में एक रेंजर और डिप्टी रेंजर की पिटाई के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही, वहीं न्याय पाने के लिए प्रदर्शन कर रही कुछ महिलाओं को रोकने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी। पुलिस ने महिलाओं से अभद्रता करने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed