फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hunter was shot and rural killed

गए थे शिकार पर खुद शिकार हो गए, मौत

Wed, 23 Oct 2013 11:11 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 23 Oct 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
hunter was shot and rural killed

हरिद्वार वन प्रभाग की खानपुर रेंज में शिकार करने गए एक ग्रामीण की अपने साथी की बंदूक से चली गोली लगने से मौत हो गई। ग्रामीण की मौत गांव में चर्चा का विषय बनी है। लेकिन, पुलिस और वन विभाग को घटना की जानकारी तक नहीं।

विज्ञापन


बुधवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के कुछ लोग खानपुर रेंज की बुधवाशहीद बीट के सीपियो में वन्य जीवों का शिकार करने गए थे।

शिकारी की गोली ग्रामीण के लग गई
बताया जाता है कि शाम को चार बजे के आसपास शिकार करते समय एक शिकारी की गोली ग्रामीण के लग गई। दूसरे लोगों ने किसी तरह से जंगल से बाहर निकाला और सहारनपुर इलाज के लिए ले गए।
विज्ञापन


सूत्र बता रहे हैं इलाज के दौरान ग्रामीण की सहारनपुर के अस्पताल में मौत हो गई। गांव में अवैध शिकार के दौरान गोली लगने की चर्चा है।

जानकारी के अनुसार मृतक कुछ साल पहले खैर की लकड़ी की तस्करी में भी पकड़ा गया था। भगवानपुर थानाध्यक्ष नरेश चौहान का कहना है कि किसी के माध्यम से इस तरह की सूचना तो आई थी, लेकिन पुष्ट नहीं हो पाई, पुलिस पता करवा रही है। खानपुर रेंज के रेंजर जेपी कुकरेती का कहना है कि विभाग के पास ऐसी कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed