अधेड़ से तीस हजार में किया मां का सौदा, एक साल के बच्चे को भी बेचा, लेकिन...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में मानव तस्करी गैंग ने एक औरत का अधेड़ से सौदा कर डाला। वहीं उसके एक साल के मासूम को भी बेच दिया। लेकिन वहां कुछ ऐसा हुआ कि मामला खुल गया।
मानव तस्करी गैंग की निशानदेही पर रानीपुर पुलिस एक महिला और एक साल के बच्चे की रिकवरी की है। गैंग ने खानपुर के एक अधेड़ व्यक्ति को महिला का सौदा 30 हजार और बच्चे को सौदा पंजाब के लुधियाना में 95 हजार में कर दिया गया है।
रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी से मानव तस्करी गैंग का भंडाफोड़ किया था। बुधवार को पुलिस ने गैंग की मुखिया सीता देवी से पूछताछ के आधार छापेमारी करते हुए एक महिला और उसके एक साल के बच्चें की रिकवरी है।
पुलिस की मुखिया सीता देवी बंगाल की रहनी वाले कुसुम को शादी के नाम पर खानपुर के एक अधेड़ व्यक्ति 30 हजार रुपए में बेच दिया था। जबकि उसके एक साल के बच्चे को लुधियाना में 95 हजार रुपए में बेच दिया गया था। लेकिन पैसे को लेकर बातचीत न बनने पर बच्चे को लुधियाना से वापग मांग लिया गया था।
जिसे बाद में ज्वालापुर लाल मंदिर कॉलोनी की महिला आरती को यह बच्चा कुछ दिन रखने के लिए सौंप दिया। आरती को बताया गया कि बच्चे की मां इससे छोड़कर चली गई है।
वह इस बच्चे को कुछ दिन के लिए अपने पास रख ले। बाद में वह इसके वापस ले जाएगे। रानीपुर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले को गैंग की मुखिया सीता देवी से पूछताछ की जा रही है।