देवरानी ने जेठानी पर फेंक दी गरम चाय, पहुंची अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान बेचने को चल रहे विवाद में हर्रावाला गांव में देवरानी ने अपनी जेठानी पर गरम चाय फेंक दी। झुलसी जेठानी को इलाज के लिए कोरेनेशन अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
पारिवारिक विवादों में रिश्ते किस तरह ताक पर रख दिए जाते हैं इसकी बानगी हर्रावाला में देखने को मिली। मामला कोतवाली की हर्रावाला पुलिस चौकी क्षेत्र का है। झुलसी महिला के पुत्र शिवम गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।
हर्रावाला चौकी प्रभारी शंभू सजवाण ने बताया कि हर्रावाला निवासी पूनम गुप्ता और पिंकी गुप्ता रिश्ते में जेठानी और देवरानी हैं। कई दिनों से मकान बेचने को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।
जली हालत में परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल
चार जुलाई की शाम को अचानक दोनों में विवाद बढ़ गया। इस बीच देवरानी पिंकी ने जेठानी पूनम के ऊपर गरम चाय का बर्तन फेंक दिया। इससे पूनम बुरी तरह से झुलस गई। जली हुई हालत में परिजनों ने पूनम को कोरेनेशन अस्पताल देहरादून में इलाज के लिए भर्ती कराया।
पूनम के पुत्र शिवम ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी चाची पिंकी गुप्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज कराया है। बताया कि चाय फेंकने से उनकी मां पूनम करीब तीस प्रतिशत तक जल गई हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Published By: Vivek Singh