फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gurpreet murder case, police arrested lover for killing.

गुरप्रीत हत्याकांड: प्यार से नफरत और फिर मर्डर की पूरी कहानी

Sun, 07 Feb 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Feb 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
gurpreet murder case, police arrested lover for killing.

दून के प्रेमनगर चाय बागान में शुक्रवार शाम हुए हत्याकांड का खुलासा हुआ तो प्यार, नफरत और मर्डर की पूरी कहानी सामने आई। विवाहिता की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। पुलिस ने हत्या आरोपी को मसूरी के एक होटल से गिरफ्तार किया है। जब पुलिस उसे होटल में गिरफ्तार करने पहुंची तो वह लहूलुहान हालत में मिला। उसने अपनी कलाई की नसें काटकर खुदकुशी की कोशिश की थी।

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार मसूरी में कराने के बाद पुलिस ने उसे लाकर दून अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के मुताबिक वह महिला से पांच साल से प्यार करता था, उसे यह बात पसंद नहीं थी कि वह किसी और से बात करे। हत्या आरोपी महिला के पूर्व मकान मालिक का बेटा बताया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम प्रेमनगर थाना क्षेत्र के चाय बागान के पास खून से लथपथ महिला के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हत्या आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे प्यार में बदल गई दोनों की दोस्ती

gurpreet murder case, police arrested lover for killing.

देर रात महिला की शिनाख्त के बाद पुलिस ने कांबिंग के दौरान सेवलांकला से महिला की स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद किया।

पुलिस के अनुसार महिला गुरप्रीत कौर (35) पत्नी गुरजीत सिंह रेस्ट कैंप में करीब पांच साल से सुबोध कुमार के मकान में पति के साथ रहती थी। पति ज्यादातर चंडीगढ़ में कारोबार के सिलसिले में रहता है। दून में महिला अपने आठ साल के बेटे के साथ रहती थी।

पुलिस ने बताया कि मकान मालिक का दूसरा बेटा आशीष (26) जो अक्सर घर पर रहता था, उसकी दोस्ती महिला से थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आरोपी महिला को छोड़कर कहीं जाने को तैयार नहीं था।

शनिवार को महिला के भाई जगजीत सिंह निवासी रेस्ट कैंप ने आशीष के खिलाफ प्रेमनगर थाने में हत्या का केस दर्ज कराया। जगजीत सिंह ने पुलिस को बताया आशीष और उसकी बहन का विवाद पैसों के लेनदेन का था।

हत्या से पहले जी भर के किया प्यार, ली सेल्फी

gurpreet murder case, police arrested lover for killing.

सूत्रों के मुताबिक महिला की दोस्ती कुछ और युवकों से थी जोकि आशीष को पसंद नहीं थी। मना करने के बाद भी जब महिला ने युवकों से बात करना नहीं छोड़ा तो आशीष ने उसकी हत्या की साजिश रची और चाय बागान में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी ने महिला की हत्या करने से पहले उससे जी भर कर प्यार किया, ताकि महिला को हत्या की भनक न लगे। उसने महिला संग सेल्फी खींची। सेल्फी को डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) बनाकर दोस्तों को शेयर किया। आरोपी के दोस्तों ने जब पीक और स्टेट्स पढ़ा तो उनके होश उड़ गए। गुस्से में आरोपी ने स्टेटस में भद्दी गालियों का इस्तेमाल किया।

सीरियल देख रचा मर्डर का प्लान
आरोपी ने बताया कि वह तीन माह से हत्या करने की साजिश रच रहा था। इसके लिए वह क्राइम स्टोरी पर आधारित सीरियल देख रहा था। सीरियल से आइडिया आने के बाद उसने महिला की हत्या की। (

ऐसे दिया हत्या की वारदात को अंजाम

gurpreet murder case, police arrested lover for killing.

आरोपी अपनी बाइक से घर से निकला। उसके बाद युवती को फोन किया। रेलवे रोड पर युवक ने अपनी बाइक खड़ी कर दी। यहां से महिला की स्कूटी पर बैठकर चाय बागान की ओर घूमने चल दिया। चाय बागान पहुंचने के बाद साथ में फोटो खिंचवाया।

रास्ते में एक पेड़ के पास पेशाब करने के बहाने से गाड़ी रुकवाकर वह नीचे उतर गया। इस दौरान महिला वहीं बैठ गई। मौका देखकर युवक पीछे से आया और महिला का गला दबाकर जमीन पर पटक दिया। महिला के चीखने पर युवक ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। इस बीच एक लड़के ने उसे देख लिया।

इसके बाद आरोपी स्कूटी लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। सेवलाकलां में स्कूटी छोड़कर अपनी बाइक से रेलवे स्टेशन तक आया। यहां से बाइक छोड़कर बस से मसूरी चला गया और एक होटल में कमरा लेकर ठहर गया।

तुम मेरी नहीं तो किसी की होने भी नहीं दूंगा

gurpreet murder case, police arrested lover for killing.

पुलिस ने जब हत्यारोपी को होटल से गिरफ्तार किया तो आरोपी शेर-ओ-शायरी में पुलिस को जवाब देने लगा। उसने पुलिस को बताया कि वह हत्या करने से पहले महिला से बोला था कि जब तुम मेरी नहीं हो सकती तो किसी और का भी नहीं होने दूंगा, इसके बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या फिल्मी अंदाज में करके आराम से होटल में छिप गया था। उसे लग रहा था कि पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकती है।

आरोपी पिछले पांच साल से विवाहिता के संपर्क में था। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी के ठीक होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद किया जाएगा।
-डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी

पहचान के लिए पुलिस ने वायरल की फोटो

gurpreet murder case, police arrested lover for killing.

देर रात महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने अपने व्हाट्स एप ग्रुप पर फोटो वायरल किया। इस दौरान पौड़ी में तैनात दारोगा कुलदीप पंत ने महिला को पहचाना। पंत ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि यह महिला किसी केस की पैरवी के सिलसिले में कोर्ट में आती थी।

मालूम हो कि कुलदीप पंत पहले लक्खीबाग पुलिस चौकी के इंचार्ज रह चुके हैं, उसी दौरान उन्होंने महिला को देखा था। पंत के बताए पते पर पुलिस रेसकोर्स स्थित महिला के घर पहुंची। पुलिस ने घर पर मौजूद महिला के बेटे से परिजनों का नंबर लेकर उनसे संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed