{"_id":"5b063f244f1c1bd7408b7601","slug":"group-of-boys-throw-petrol-can-light-fire-a-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार-पांच युवकों ने युवक पर पेट्रोल डालकर लगाई आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार-पांच युवकों ने युवक पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 24 May 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
देर शाम श्यामपुर गांव में एक युवक पर कुछ लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से जल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार श्यामपुर का सरफराज (40) पुत्र सरफद्दीन बुधवार को गंगा की तरफ से अपनी बाइक से गांव की ओर आ रहा है। बताया जाता है कि गांव में वाल्मीकि बस्ती के पास चार-पांच युवकों ने सरफराज को रोक लिया। इसी दौरान उनमें एक युवक ने बोतल से उसके ऊपर और बाइक पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।
विज्ञापन
आग लगते ही शोर मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसपर लगी आग को बुझाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आए। बताया जाता है कि बाइक पूरी तरह से जल गई। सरफराज भी बुरी तरह से झुलस गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
सरफराज के भाई पुलिस को बताया कि पिछले दिनों भी गांव के युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसने पुलिस को कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।