फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Grandfather and grandchildren death in Accident

डेढ़ साल के पोते के साथ घर के बाहर टहल रहे थे दादा, तभी तेजी से आई स्कॉर्पियो ने दोनों को रौंद डाला

Sun, 31 Dec 2017 09:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 31 Dec 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
Grandfather and grandchildren death in Accident
Accident
घर के बाहर डेढ़ साल का पोता अपने दादा के साथ टहल रहा था। कि तभी अचानक तेजी से आई स्कॉर्पियो ने दोनों को रौंद डाला। नए साल से ठीक पहले दिन हुए इस हादसे  से पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया है।
विज्ञापन


मालदेवता में रविवार सुबह कार के कुचलने से दादा और पोते की मौत हो गई। गांव के ही आरोपी चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, साल के आखिरी दिन हुए हादसे से गांव में माहौल गमगीन हो गया है। बताया जा रहा है कि पिता को हार्ट अटैक आने की सूचना पाकर आरोपी चालक तेजी से कार लेकर निकला था। इसी वजह से हादसा हुआ है।
विज्ञापन


रायपुर थाना क्षेत्र के मालदेवता निवासी रणजीत सिंह (55) अपने डेढ़ साल के पोते सम्राट के साथ रविवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब घर के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच तेजी से आई स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Grandfather and grandchildren death in Accident
accident - फोटो : graphic

दोनों सड़क पर जा गिरे और स्कॉर्पियो उन्हें रौंदते हुए निकल गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दादा और पोते को सीएमआई अस्पताल लाया गया, जहां सम्राट को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन नाजुक हालत में रणजीत सिंह को मैक्स अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

दादा-पोते की मृत्यु होने मौत परिवार में मातम छा गया। गांव का निवासी होने के कारण आरोपी कार चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। रायपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती का कहना है कि बताया गया है कि आरोपी चालक रमोला के पिता को हार्ट अटैक आया था। यह सूचना पाकर वह रफ्तार से कार लेकर घर से निकला था और हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed