प्रेमी ने शादी से मना किया तो प्रेमिका ने थाने जाकर बोल दिया कुछ ऐसा, कि अब घरवाले खुद करा रहे शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी ने शादी से इंकार किया तो प्रेमिका ने थाने पहुंचकर कुछ ऐसा कह डाला कि अब प्रेमी और उसके घरवाले दोनों हाथ जोड़कर उसका रिश्ता मांग रहे हैं। प्रेमिका द्वारा प्रेमी के खिलाफ पुलिस को यौन शोषण की तहरीर देने का ऐसा असर हुआ कि प्रेमी व उसके परिजन दोनों की शादी कराने को राजी हो गए।
अब दोनों पक्षों ने पुलिस से तहरीर पर कार्रवाई नहीं करने की गुहार लगाई है। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिखित तौर पर पुलिस को सौंप दिया । कोतवाली के हरजौली जट निवासी एक युवती का करीब के गांव कगवाली निवासी युवक से प्रेम संबंध था।
युवती काफी समय से अपने प्रेमी पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी लेकिन प्रेमी टाल रहा था। युवती ने जब ज्यादा जोर दिया तो उसने साफ मना कर दिया। इस पर युवती कोतवाली पहुंच गई और अपने प्रेमी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
इस दिन होगी शादी
मामला पुलिस में पहुंचते ही युवक के रिश्तेदार व परिजन सक्रिय हो गए। उन्होंने युवती के परिजनों से संपर्क साधा। दोनों पक्षों ने दोनों की शादी कराने का निर्णय ले लिया। दोनों पक्षों ने 14 जनवरी को शादी की तिथि तय कर कोतवाली पुलिस को अवगत कराया।
परिजनों ने युवती की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करने की गुहार लगाई है। इस बाबत एक समझौतानामा भी पुलिस को दिया गया है। नगला चीना के पूर्व प्रधान गजेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के रिश्तेदार समझौता कराने में शामिल रहे। अब 14 जनवरी को शादी की तैयारियां की जा रही है।