फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl saved from kidnapper hand

किडनैपर के हाथों से बाल-बाल बची मासूम

Tue, 03 Dec 2013 04:32 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 03 Dec 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
girl saved from kidnapper hand

मासूम रश्मि अपहरण होने के 42 घंटे बाद सोमवार को हरिद्वार में आने पर अपने पापा से ज्वालापुर कोतवाली पहुंची। उसे यह भी याद नहीं था कि कल कहां थी और किसके साथ गई थी।

विज्ञापन


पढ़ें, दून के युवाओं को अपना 'शिकार' बनाएंगे मोदी
विज्ञापन


उसे सिर्फ अपने घर जाकर कुछ खाने की जल्दी थी। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से शनिवार शाम को पांच साल की बच्ची रश्मि पुत्री मुकेश निवासी वाल्मीकि बस्ती का अपहरण हो गया था। जांच में अजय शर्मा पुत्र महेंद्र शर्मा के अपहरणकर्ता के रूप में नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइल्ड केयर संस्था ने दी सूचना
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस बच्ची की तलाश को पश्चिमी यूपी सहित देहरादून आदि में छापामार कार्रवाई कर ही रही थी, कि देर शाम को सूचना मिली की बच्ची सहारनपुर की चाइल्ड केयर संस्था में है।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पंकज गैरोला, एसएसआई अनुज सिंह, एसआई गणेश मनोला व विजेंद्र कुमाई बच्ची के पिता मुकेश को लेकर सहारनपुर पहुंचे और संस्था बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में लिया।

पढ़ें, ऐसा क्या हुआ कि रामदेव के गहरे दोस्त हो गए 'जुदा'

पुलिस टीम रश्मि को लेकर रविवार रात डेढ़ बजे पहुंची। जिसमें पुलिस ने रश्मि का मेडिकल कराया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए रश्मि को उसके परिजनों को सौंप दिया।


आरोपी की धरपकड़ तेज
एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि बच्ची के अपहरण के आरोपी को पकड़ने के लिए पूरे प्रयास किया जा रहे हैं। इसके लिए एक टीम सहारनपुर (नकुड़) व अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।

मकान मालिक पर कार्रवाई
शहर में पुलिस ने भले ही सत्यापन अभियान पुरजोर से जारी किया हुआ हो, लेकिन जिस घर में बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी बिना आईडी के रह रहा था, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विवेचना कर रहे एसआई विजेंद्र कुमाई ने बताया कि मकान मालिक नकुल बिरला पुत्र जय प्रकाश उर्फ पिल्ली निवासी वाल्मीकि बस्ती घास मंडी के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया है। कहना है कि किराएदार रखते समय मकान मालिक ने पुलिस से कोई सत्यापन नहीं कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed