फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl escaped with her boyfriend

प्रेमी संग 'फरार' दसवीं की छात्रा होटल में मिली

Sun, 01 Sep 2013 12:08 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 01 Sep 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
girl escaped with her boyfriend

दिल्ली के थाना बिंदापुर से अगवा दसवीं की छात्रा को परिजनों ने हरिद्वार के एक होटल से तलाश लिया। छात्रा अपने परिचित युवक के साथ पिछले एक सप्ताह से होटल में रुकी थी।

विज्ञापन


पढ़ें, खूंखार बावरिया गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने छात्रा को अपने कब्जे में ले लिया और युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस को सूचना कर दी गई है। छात्रा के अपहरण का मुकदमा बिंदापुर थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि थाना बिंदापुर, उत्तमनगर नई दिल्ली-59 से दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा पिछली 22 अगस्त से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर के बाद थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज था।

तीन दिनों से तलाश कर रहे थे परिजन
पिछले तीन दिनों से छात्रा के परिजन उसे हरिद्वार में तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह छात्रा को श्रवण नाथ नगर स्थित एक होटल से तलाश कर लिया गया। छात्रा उत्तमनगर में ही रहने वाले अपने परिचित युवक के साथ ठहरी थी।


परिजनों की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। वहीं दिल्ली पुलिस को भी सूचना कर दी गई है। छात्रा घर से पच्चीस हजार नगदी और जेवरात लेकर आई थी। नगदी खत्म होने के बाद दोनों ने ज्वालापुर के एक सुनार को जेवरात भी बेच दिए।

दोनों के पास से करीब पचास हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

होटल संचालकों पर कब कसेगा शिंकजा?
नाबालिग को लेकर पिछले एक सप्ताह से युवक होटल में रह रहा था। लेकिन, होटल स्वामियों ने पुलिस को सूचना देना मुनासिब नहीं समझा। पुलिस का तलाशी अभियान भी युगल को तलाश नहीं पाया। आए दिन होटल संचालक की लापरवाही सामने आती है। लेकिन, इस पर कोई एक्शन नहीं लिया जाता।

सुनार को महंगा पड़ेगा सोना खरीदना
ज्वालापुर के सुनार को सोने के गहने बेचने के मामले में भी दिल्ली पुलिस जांच करेगी। बिना जांच पड़ताल के गहने खरीदने वाले सुनार पर भी फंदा कस सकता है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed