फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl commit suicide in ranikhet, protest

मौत के बाद सामने आया छात्रा का MMS, इंसाफ के लिए अल्मोड़ा में उबाल

Thu, 02 Jun 2016 11:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, अमर उजाला Updated Thu, 02 Jun 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
girl commit suicide in ranikhet, protest
रानीखेत में जुलूस निकालतीं महिलाएं। - फोटो : file photo

बीती 25 मई को उत्तराखंड की शांत वादियां घिनौनी वारदात से दहल गई। अब इंसाफ के लिए अल्मोड़ा के लोग 25 मई से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस क्रम में आज दो जून को रानीखेत बंद का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि बीती 25 मई को रानीखेत में 12वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्‍त कर दी थी। 25 मई को ही उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आया था, जिसमें छात्रा सेकेंड डिवीजन से पास हुई।
विज्ञापन


उस वक्त यह समझा गया कि छात्रा ने कम नंबर आने के चलते आत्महत्या की है, लेकिन दो दिन बाद छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया। जिसके बाद छात्रा की आत्महत्या के पीछे छिपा कारण सामने आया। चार आरोपियों को पुलिस द्वारा पकड़ा जा चुका है। जबकि पांचवां आरोपी फिलहाल फरार है। इसे पकड़ने के लिए ही रानीखेत के लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से रानीखेत में इंसाफ के लिए प्रदर्शनों का दौर जारी है। स्थानीय लोग सड़कों पर उतर कर पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए आंदोलित हैं। गिरफ्तारी के बाद से चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

ये था पूरा मामला

girl commit suicide in ranikhet, protest
गिरफ्तार - फोटो : getty

27 मई को एमएमएस बनाने तनाव में आई नगर के रानीखेत के नजदीकी गांव की किशोरी के आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया था। एमएमएस देखने के बाद बीते शुक्रवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया और इस दौरान एमएमएस बनाने के आरोपी युवक की भी जमकर पिटाई कर दी थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय युवाओं ने बाजार बंद कराने के साथ चक्काजाम कर दिया था। 25 मई को छात्रा द्वारा की गई आत्महत्या से पूरा गांव हैरान था। शुक्रवार की सुबह गांव के एक युवक को जब किशोरी का एमएमएस दिखा तो खुदकुशी की वजह सामने आई।

इसके बाद गुस्साए ग्रामीण बाजार में आ धमके। जिस युवक के साथ किशोरी का सामान्य एमएमएस बनाया गया था, उसने ग्रामीणों को जानकारी दी कि फरवरी में वह लोग रानी झील के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान नगर के चार युवकों ने उनका एमएमएस बना लिया।

गुस्साए ग्रामीण चारों युवकों की तलाश करने लगे। आरोपी एक युवक दिखा तो लोगों ने दबोचकर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि चारों युवकों ने पहले किशोरी का सामान्य एमएमएस बनाया फिर उससे अश्लील एमएमएस तैयार कर उसे ब्लैकमेल कर परेशान कर रहे थे। इससे तनाव में आई किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed