{"_id":"4d518eb85d127c5ef9ae4008edcdddb4","slug":"girl-child-killed-by-mother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने कर डाला डेढ़ साल की बेटी का कत्ल!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने कर डाला डेढ़ साल की बेटी का कत्ल!
ब्यूरो/अमर उजाला, थराली (चमोली)
Updated Sun, 26 Oct 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली के थराली तहसील मुख्यालय के समीप मिली बच्ची की लाश के मामले में नाना ने मां पर ही हत्या के आरोप लगाया है।
विज्ञापन
18 अक्तूबर को तहसील मुख्यालय के समीप मिले डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया था। शव की शिनाख्त सिलोड़ी निवासी दीपा देवी की डेढ़ वर्षीय बेटी अंजलि के रूप में हुई है।
गला दबाने से मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गला घोंटने से अंजलि की मौत हुई है। वहीं मामले में मृतक अंजलि के नाना ने अपनी ही बेटी (अंजलि की मां) के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है। आरोपी मां फरार बताई जा रही है।
विज्ञापन
रविवार को ढुंगाखोली निवासी राम सिंह ने तहरीर में कहा कि उसकी बेटी दीपा देवी ने अपनी ही बेटी (राम सिंह की नातिन) की हत्या की है।
14 अक्टूबर से थी लापता
दीपा देवी अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी अंजलि के साथ 14 अक्तूबर से लापता चल रही थी। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वह राजस्व पुलिस के पास गए, लेकिन पटवारियों के पुलिस कार्य बहिष्कार के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई।
विज्ञापन
18 अक्तूबर को तहसील मुख्यालय के समीप एक डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव मिलने के बाद रविवार को उसकी शिनाख्त ढुंगाखोली निवासी राम सिंह ने अपनी नातिन अंजलि के रूप में की।
पति से रहती थी अलग
थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि राम सिंह ने अपनी बेटी के खिलाफ अंजलि की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। राम सिंह ने बताया कि दीपा देवी की पति से नहीं बनती थी और वह स्वेच्छा से अलग रह रही थी।