फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl beaten by boys.

जमीन कब्जाने नहीं दी तो दबंगों ने किया छात्रा का बुरा हाल

Thu, 11 Jun 2015 03:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Jun 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
girl beaten by boys.

देहरादून के मियांवाला में दबंगों ने जमीन कब्जाने का विरोध करने पर एक छात्रा की बंधक बनाकर बुरी तरह पिटाई कर दी।

विज्ञापन


हमलावरों पर एमएमएस बनाने का भी आरोप है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से नाराज एनएसयूआई ने बुधवार को प्रदर्शन किया। डोईवाला के मियांवाला निवासी और एनएसयूआई से जुड़ी मोना का कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

आरोप है मंगलवार को इन लोगों ने छात्रा को बंधक बनाकर उसकी बुरी तरह पिटाई की। पिटाई के निशान पैरों पर साफ नजर आ रहे हैं। हमलावर उसके पिता सुभाष चंद की हत्या में भी शामिल रहे हैं। आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बाद हर्रावाला चौकी पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


बुधवार को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान के नेतृत्व में लोगों ने सीओ डोईवाला अरुण पांडेय से मिलकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा आरोपी छात्रा की जमीन पर कब्जा करना चाहता है। सीओ ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के पुलिस को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ पर अधेड़ का मुंह किया काला

किशोरी को बदनीयती से पकड़ने से उत्तेजित लोगों ने अधेड़ का मुंह काला किया और उसकी बुरी तरह से पिटाई लगाई। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र में एक अधेड़ काफी दिनों से एक किशोरी से छेड़छाड़ करने के साथ मोबाइल पर अश्लील एसएमएस भी कर रहा था। बुधवार को आरोपी ने किशोरी को बदनीयती से पकड़ कर उसके साथ मुंह काला करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए।


लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। मुंह काला करने के बाद आरोपी की धुनाई की गई। लोग उसे लेकर कोतवाली ले गए। इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से आरोपी अजय बंसल (52) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बंसल का भाई व्यापारी बताया गया है। उन्होंने मुंह काला किए जाने की बात से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed